{"_id":"6ab3aab7397567bea00d981c","slug":"conclusion-of-the-5th-mountain-district-science-festival-in-kulsari-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-126810-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: कुलसारी में पंचम पर्वतीय जिला विज्ञान महोत्सव का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: कुलसारी में पंचम पर्वतीय जिला विज्ञान महोत्सव का समापन
Wed, 23 Sep 2026 04:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 23 Sep 2026 04:02 PM IST
विज्ञापन
फोटो
नारायणबगड़। जीआईसी कुलसारी में पंचम पर्वतीय जिला विज्ञान महोत्सव का समापन हो गया। उत्तराखंड राज्य विज्ञान प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से हुए इस महोत्सव में हिंदी, अंग्रेजी कविता पाठ, विज्ञान मॉडल, विज्ञान प्रश्नोत्तरी और विज्ञान नाटक प्रतियोगिता हुई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
प्रधानाचार्य शंकर दत्त पुरोहित ने बाल वैज्ञानिकों को विज्ञान के महत्व और नए आविष्कारों की जानकारी दी। उन्होंने जीवन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने का आह्वान किया। इस दौरान हुए हिंदी कविता पाठ के जूनियर वर्ग में संजना ने प्रथम, रितेश ने द्वितीय और दीक्षिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में आशीष पहले, रितिक दूसरे और अनामिका तीसरे स्थान पर रहीं। अंग्रेजी कविता पाठ के जूनियर वर्ग में सताक्षी, आदित्य और कमल पुरोहित, सीनियर वर्ग में निधि, कविता और हिमांशु क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। विज्ञान मॉडल, प्रश्नोत्तरी और नाटक में भी कई छात्रों ने बाजी मारी। विज्ञान महोत्सव के संचालन में ब्लॉक समन्वयक एसएल आगरी, सहसंयोजक कविता शर्मा, प्रेमा बिष्ट, गोदावरी कुनियाल, अंजली बेलवाल, धीरेंद्र सिंह आदि ने सहयोग किया। संवाद