फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Completed 8500 km journey in 81 days by cycle

साइकिल से 81 दिन में पूरी की 8500 किमी की यात्रा

Mon, 24 Jan 2022 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 07:15 PM IST
विज्ञापन
Completed 8500 km journey in 81 days by cycle
दिल्ली इंडिया गेट पर तिरंगा के साथ साइकिल यात्रा पर निकला सौरभ सिंह। - फोटो : GOPESHWAR
सुदूर भविष्य बदरी गांव के सौरभ सिंह ने साइकिल से 81 दिन में 8500 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर कीर्तिमान स्थापित किया है। सौरभ ने भविष्य बदरी से अपनी यात्रा का शुभारंभ कर अयोध्या, काशी, प्रयागराज, गंगा सागर, जगन्नाथ पुरी, रामेश्वरम, कन्याकुमारी से होते हुए सोमवार को दिल्ली में यात्रा का समापन किया।
विज्ञापन

बीते वर्ष पांच नवंबर को पूजा-अर्चना के बाद भविष्य बदरी से सौरभ सिंह ने साइकिल से अपनी यात्रा शुरू की थी। इस यात्रा का उद्देश्य बीते वर्ष सात फरवरी को ऋषि गंगा की आपदा और कोरोना संक्रमण में अपनी जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देना था। साथ ही लोगों को गंगा स्वच्छता और संरक्षण का संदेश दिया गया। सौरभ ने बताया कि साइकिल से अयोध्या, काशी, प्रयागराज, गंगा सागर, जगन्नाथपुरी, रामेश्वरम, कन्याकुमारी के बाद सोमवार को दिल्ली में यात्रा का समापन किया गया। उन्होंने बताया कि आगे भी ऐसे ही साहसिक यात्राएं की जाएंगी। उन्होंने युवा पीढ़ी को साहसिक यात्रा करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed