फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Colorful opening of state invitation football competition

अगले दौर में पहुंची हरिद्वार, कोटद्वार व गढ़वाल राइफल की टीम

Mon, 16 Sep 2019 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
Colorful opening of state invitation football competition
गोपेश्वर में राज्य आमंत्रण फुटबाल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर लोक गीत की प्रस्तुति देती छात्राएं? - फोटो : GOPESHWAR
खेल विभाग की ओर से पांच दिवसीय राज्य आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का सोमवार को पुलिस मैदान में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आगाज हुआ। मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में हरिद्वार, कोटद्वार और गढ़वाल राइफल की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

सोमवार को ग्यारह बजे से प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहला मैच हरिद्वार और देहरादून के बीच खेला गया। जिसमें हरिद्वार ने देहरादून को 3-0 से पराजित किया। विजेता टीम की ओर से वंश ने दूसरे ही मिनट में एक गोल और केतन ने 49 वें और 59 वें मिनट में दो गोल दागे।
विज्ञापन

दूसरा मैच कोटद्वार व डीएफए टिहरी के बीच खेला गया। कोटद्वार ने टिहरी की टीम को 3-2 से पछाड़ दिया। कोटद्वार की ओर से दीपक ने मैच के 15 वें, चेतन ने 21 वें व शुभम ने 39 वें मिनट में गोल किए। जबकि टिहरी की ओर से करन सिंह ने 24 वें व आशीष तोपाल ने 27 वें मिनट में एक-एक गोल दागे। तृतीय मैच उत्तरकाशी व गढ़वाल राइफल लैंसडाउन के बीच हुआ। इस संघर्षपूर्ण मैच में गढ़वाल राइफल ने उत्तरकाशी को 7-0 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। विजेता टीम की ओर से शैलेंद्र ने मैच के 4 वें व 36 वें मिनट में एक-एक गोल, जयदीप ने मैच के 39 व 41 वें मिनट में तथा प्रवेश बिष्ट ने मैच के सातवें व 26 वें मिनट में एक-एक गोद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मैच कमिश्नर हेम पुजारी, प्रभारी खेल अधिकारी गिरीश कुमार, जिला वालीबाल संघ के अध्यक्ष अशोक रावत, उत्तराखंड फुटबाल एसोसिएशन से प्राप्त रैफरी वीरेंद्र बिष्ट, शिवा चौधरी, राकेश रावत, तनवीर अहमद, कुंदन कनवाल, नवीन कुंवर, प्रदीप रावत, अजीत सिंह आदि मौजूद थे।

ये टीमें कर रही हैं प्रतिभाग
प्रतियोगिता में देेहरादून, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़, उधमसिंह नगर, टिहरी, चमोली, श्री हरि सिंह फुटबाल क्लब गौचर, रानीखेत, कोटद्वार और गढ़वाल राइफल रेजीमेंट सेंटर लैंसडाउन की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed