फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   College students' strike continues

Chamoli News: महाविद्यालय के छात्रों का धरना जारी

Sun, 04 Aug 2024 07:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 04 Aug 2024 07:22 PM IST
विज्ञापन
College students' strike continues
कर्णप्रयाग। महाविद्यालय परिसर के पास बदहाल पोखरी सड़क के सुधारीकरण सहित 4 सूत्री मांगों को लेकर एनएसयूआई के छात्रों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। बारिश में भी धरने पर डटे एनएसयूआई से जुड़े छात्र-छात्राओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने पर बैठे एनएसयूआई जिला अध्यक्ष आयुष नेगी ने कहा कि महाविद्यालय में बदहाल सड़क के कारण यहां पानी भर रहा है। कई बार मांग के बावजूद इस सड़क की मरम्मत नहीं हो पाई है। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष प्रीतम सिंह सचिव राहुल, कपिल रावत आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर लोनिवि के ईई सुनील कुमार ने कहा कि स्कपर सहित नालियों में पेयजल लाइनों, ऑप्टिकल फाइबर बिछाई गई है। मशीन से नालियां बनाने पर पेयजल लाइनें टूट रही हैं जबकि ये लाइनें बिना विभाग की एनओसी के ही बिछाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed