{"_id":"5891fbc84f1c1bc24ee8125d","slug":"code-violations-notisprdhanmntri-bjp-candidate-narendra-modi-s-brother-rushed-to-surendra-auli","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता के उल्लंघन पर भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता के उल्लंघन पर भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र को नोटिस
ब्यूरो/ अमर उजाला, कर्णप्रयाग
Updated Wed, 01 Feb 2017 08:46 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा चुनावों के तहत लागू आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह नेगी को सहायक निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
सहायक निर्वाचन अधिकारी स्मृता परमार की ओर से जारी नोटिस में कहा गया कि भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह नेगी ने बिना अनुमति के 31 जनवरी को गैरसैंण के जिनगोड़, क्वेलख और एखोला में 50-60 लोगों के साथ जनसभाएं कीं। साथ में उड़नदस्ता टीम ने जब अनुमति दिखाने के लिए कहा तो नहीं दिखाई गई।
विज्ञापन
स्मृता परमार ने बताया कि संबंधित को तीन दिनों में स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है।