{"_id":"6a1ad1670e3abff8c7073dcd","slug":"cleanliness-drive-launched-at-base-camp-bhulkan-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-118912-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बेस कैंप भुलकण में चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बेस कैंप भुलकण में चलाया स्वच्छता अभियान
Sat, 30 May 2026 05:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 30 May 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। तृतीय केदार तुंगनाथ के बेस कैंप भुलकण में शनिवार को स्थानीय लोगों ने वृहद सफाई अभियान चलाया। सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने भुलकण से धोतीधार और उसके आसपास फैले प्लास्टिक और अन्य कचरे को एकत्र कर निस्तारित किया गया।
प्रदीप सिंह रमोला ने बताया कि भुलकण सुरम्य जंगलों और बुग्यालों के बीच स्थित एक अत्यंत संवेदनशील पर्यावरणीय क्षेत्र है। तुंगनाथ धाम की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की वर्षभर आवाजाही रहने के कारण कई स्थानों पर प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट जमा हो जाते हैं। इस मौके पर जगदीश सिंह नेगी, गोलू नेगी, लोकेश नेपाली, अभिषेक सहित कई स्थानीय लोगों ने श्रमदान किया। संवाद