{"_id":"67bc7e82bafd7914040ee59c","slug":"city-toilets-view-points-and-parks-will-be-repaired-before-the-journey-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-110965-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: यात्रा से पहले दुरुस्त होंगे नगर के शौचालय, व्यू प्वाइंट व पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: यात्रा से पहले दुरुस्त होंगे नगर के शौचालय, व्यू प्वाइंट व पार्क
विज्ञापन
फोटो
नगर पालिका ज्योतिर्मठ की पहली बोर्ड बैठक में लिया गया निर्णय
औली में हाईटेक शौचालय, पार्किंग व गेस्ट हाउस के लिए बनेगी डीपीआर
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। चारधाम यात्रा से पहले ज्योतिर्मठ नगर के सभी पार्कों, व्यू प्वाइंट व शौचालयों को दुरुस्त किया जाएगा। उनका रंग रोगन होगा और जो भी कमियां होंगी उनको दूर किया जाएगा। साथ ही औली में भी मूलभूत सुविधाओं के लिए कार्य किए जाएंगे। पालिका ज्योतिर्मठ की पहली बोर्ड बैठक में यह निर्णय लिया गया।
सोमवार को नगर पालिका ज्योतिर्मठ की पहली बोर्ड बैठक पालिका अध्यक्ष देवेश्वरी शाह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए नगर के सभी पार्कों व व्यू प्वाइंटों के रंग रोगन के साथ ही सौंदर्यीकरण करने का निर्णय लिया गया। औली में पर्यटकों की सुविधा के लिए हाईटेक शौचालय बनाने, पार्किंग व गेस्ट हाउस निर्माण के लिए जल्दी डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि ज्योतिर्मठ के सौंदर्यीकरण को लेकर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी सभासदों व अधिकारियों से अपेक्षा की कि नगर के विकास के लिए कार्य में जुट जाएं। बैठक में सभासद प्रदीप भट्ट, दीपक शाह, राजेश्वरी भंडारी, सौरभ राणा, जयदीप मंद्रवाल, सुशील पंवार, सुनीता देवी, परवेश डिमरी, अधिशासी अधिकारी एचएस रौतेला आदि मौजूद रहे।