{"_id":"576ff12e4f1c1b2c2a79a8ce","slug":"chardham-yatra-continew","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार धाम यात्रा सुचारु, 5359 यात्री पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार धाम यात्रा सुचारु, 5359 यात्री पहुंचे
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग।
Updated Sun, 26 Jun 2016 08:43 PM IST
विज्ञापन
केदारनाथ धाम
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ के कई हिस्सों में बारिश के बावजूद चार धाम यात्रा सुचारु है। रविवार को 5359 यात्रियों ने दर्शन किए। बदरीनाथ धाम में 2535 तीर्थयात्रियों ने मत्था टेका। धाम में अभी तक कुल 420556 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
धाम में सुबह नौ बजे तक कोहरा छाया रहा, लेकिन इसके बाद चटख धूप खिलने से धाम में मौसम सुहावना हो गया। गोविंदघाट से 1723 तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा के लिए घांघरिया पहुंचे। हेमकुंड साहिब में भी दिनभर मौसम सामान्य रहा।
विज्ञापन
केदारनाथ में 1228 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। इस दौरान धाम में बादल छाए रहे और बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी भी होती रही। कपाट खुलने के बाद से धाम में 245393 यात्री दर्शन कर चुके हैं। उत्तरकाशी जिले में रविवार तड़के झमाझम बारिश के बाद दिनभर खिली धूप के साथ मौसम खुशगवार रहा। 558 तीर्थयात्री यमुनोत्री और 1038 यात्री गंगोत्री धाम पहुंचे। ब्यूरो
विज्ञापन