फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chandra Singh Rawat became the president of Dewal Business Association

Chamoli News: चंद्र सिंह रावत बने देवाल व्यापार संघ के अध्यक्ष

Sun, 06 Apr 2025 07:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 06 Apr 2025 07:30 PM IST
विज्ञापन
Chandra Singh Rawat became the president of Dewal Business Association
फोटो
विज्ञापन

देवाल। ब्लॉक सभागार में आयोजित उद्योग व्यापार संघ की बैठक में वरिष्ठ व्यापारी चंद्र सिंह रावत अध्यक्ष चुने गए। साथ ही गोविंद बिष्ट व शेखर मिश्रा सयुंक्त रूप से महामंत्री चुने गए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि उनकी प्रमुखता बाजार को स्वच्छ बनाना व सभी को संगठित कर व्यापारियों के हित के लिए काम करना है।

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई के गठन करने पर सहमति बनी। संघ के जिला उपाध्यक्ष व चुनाव प्रभारी इंद्र सिंह राणा व केडी मिश्रा की देखरेख में सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव हुए जिसमें अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ व्यापारी चंद्र सिंंह रावत, उपाध्यक्ष पुष्कर बिष्ट, महामंत्री गोविंद बिष्ट व चंद्रशेखर, कोषाध्यक्ष पुष्कर सिंह कोटेड़ी चुने गए। व्यापार संघ ने नई कार्यकारिणी के साथ बाजार में जुलूस निकाला। नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्र सिंह रावत ने सभी व्यापारियों से सहयोग की अपील की। बैठक में नरेंद्र बिष्ट, हरीश पांडे, हेम मिश्रा, प्रकाश सिंह, इंद्र सिंह राणा, केडी मिश्रा, पुष्कर बिष्ट, उमेश मिश्रा, राकेश मिश्रा, कंचन बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed