टेबल टेनिस में चमोली ने दो स्वर्ण समेत नौ पदक जीते
सार
पदक जीतकर यहां पहुंचे खिलाड़ियों का शिक्षा विभाग और खेल विभाग ने स्वागत किया।पौड़ी स्थित बहुउद्देशीय क्रीड़ा हाल कंडोलिया में आयोजित राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में चमोली को सब-जूनियर एवं जूनियर बालिका वर्ग में स्वर्ण और सब-जूनियर बालक वर्ग में रजत पदक मिला। जबकि एकल सीनियर बालिका वर्ग में जीजीआईसी गोपेश्वर की मीनाक्षी ने रजत पदक और हिमानी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इस दौरान मुख्य क्रीड़ा समन्वयक एवं खेल शिक्षक केसी पंत, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विक्रम सिंह चौधरी, जिलाध्यक्ष टेबल-टेनिस हरेंद्र सिंह नेगी, प्रशिक्षक दिव्या सती कैलखुरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
गोपेश्वर में विजेता खिलाड़ियों का स्वागत करते सीईओ कुलदीप गैरोला व क्रीड़ा विभाग के अधिकारी।
- फोटो : GOPESHWAR