फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli team wins the inaugural volleyball match

Chamoli News: चमोली की टीम ने जीते वॉलीबाल के उद्घाटन मैच

Wed, 10 Dec 2025 06:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 10 Dec 2025 06:58 PM IST
विज्ञापन
Chamoli team wins the inaugural volleyball match
गोपेश्वर में राज्यस्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में जीत के लिए जूझते ​खिलाड़ी। संवा
फोटो
विज्ञापन

बालक-बालिका अंडर 14 की राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। खेल मैदान गोपेश्वर में बुधवार से राज्य स्तरीय अंडर 14 के बालक-बालिकाओं की वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता के दोनों उद्घाटन मैच चमोली की टीम ने जीते। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 12 दिसंबर को खेला जाएगा।

गोपेश्वर खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता के बालक वर्ग में 10 और बालिका वर्ग में छह टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। उद्घाटन मैच बालिका वर्ग में चमोली और नैनीताल के बीच हुआ जिसमें चमोली ने 2.0 से मैच जीता। चमोली ने नैनीताल को सीधे सेटों में हराया। वहीं बालक वर्ग का उद्घाटन मैच चमोली और नैनीताल के बीच हुआ जिसमें चमोली विजयी रहा। उसके बाद बालक वर्ग में ही हरिद्वार ने पौड़ी को सीधे सेटों में हराकर मैच अपने नाम किया। वहीं ऊधमसिंह नगर ने हरिद्वार को हराया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पुरोहित और प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी रश्मि बिष्ट ने किया। इस दौरान राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रकाश चौहान, हेम पुजारी, प्रतियोगिता के संयोजक व जीआईसी गोपेश्वर के प्रधानाचार्य कर्मवीर सिंह, सह संयोजक लता झिंक्वाण, सीमा पुंडीर, खेल समन्वयक केसी पंत, गोपाल बिष्ट, कमल चौहान, मनीषा भंडारी, जयदीप झिंक्वाण, पृथ्वी रावत, गिरीश कुमार, सीमा कुंवर और बबीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed