फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli-Kund highway remained closed for 23 hours; travelers stranded for hours.

Chamoli News: 23 घंटे तक बंद रहा चमोली-कुंड हाईवे, घंटों फंसे रहे यात्री

Thu, 03 Sep 2026 06:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 03 Sep 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
Chamoli-Kund highway remained closed for 23 hours; travelers stranded for hours.
फोटो
विज्ञापन

रात में हाईवे खुलता न देख यात्रियों ने होटलों में ली शरण
बैरागना में सक्रिय हुआ नया भूस्खलन जोन
संवाद न्यूज एजेंसी-
गोपेश्वर। बैरागना में मलबा आने से बंद पड़ा चमोली-कुंड (84 किमी) हाईवे बृहस्पतिवार को करीब 23 घंटे बाद वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु हो पाया। एनएच की मशीनों ने हाईवे के करीब 20 मीटर हिस्से में फैले मलबे को हटाया और वाहनों की आवाजाही सुचारु करवाई। मगर इस दौरान यात्री घंटों फंसे रहे। रात में हाईवे न खुलता देख उन्होंने होटल में शरण ली। वहीं हाईवे के किनारे अभी तक मलबे के ढेर लगे हुए हैं। यहां बैरागना में अब नया भूस्खलन जोन सक्रिय हो गया है।
चमोली-कुंड हाईवे बदरीनाथ और केदारनाथ की तीर्थयात्रा के प्रमुख मार्गों में शामिल है। तीर्थयात्री केदारनाथ के दर्शनों के बाद तुंगनाथ चोपता होते हुए बदरीनाथ की यात्रा पर जाते हैं। यह मार्ग अधिकांश हिस्सों में वन क्षेत्र से आच्छादित होने के कारण कभी बंद भी नहीं हुआ था। मगर अब बैरागना में भदाकोटी गांव के ठीक पीछे चट्टान से भूस्खलन हो रहा है जिससे मलबा और बोल्डर हाईवे पर अटक रहा है। बुधवार को अपराह्न तीन बजे तेज बारिश के दौरान यहां मलबा आने से हाईवे बंद हो गया था और वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी। यहां फंसे यात्रियों ने मंडल, बैरागना और सगर गांव के होटलों में शरण ली थी। बृहस्पतिवार को एनएच की जेसीबी ने हाईवे खोलना शुरू किया और दोपहर दो बजे हाईवे को सुचारु कर दिया गया।
विज्ञापन

इंसेट--
केदारनाथ की यात्रा पर जा रहे तीर्थयात्री फंसे
गोपेश्वर। बदरीनाथ की तीर्थयात्रा कर केदारनाथ जा रहे तीर्थयात्री बैरागना में फंसे रहे। इंदौर की अमिता ठाकुर का कहना है कि बैरागना में पहुंचने पर हाईवे बंद मिला। यहां चार घंटे तक जाम का सामना करना पड़ा। इंदौर के ही शिवम कहते हैं कि कुछ लोगों ने हमें इस मार्ग से केदारनाथ जाने की सलाह दी, लेकिन यह मार्ग बुधवार से बंद पड़ा है। बैरागना गांव की ग्राम प्रधान सृष्टि राणा ने एनएच के अधिकारियों से हाईवे पर नियमित रुप से जेसीबी की तैनाती की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट-
चमोली-कुंड हाईवे पर मौसम सामान्य होने के बाद सुधारीकरण और डामरीकरण कार्य किया जाएगा। अभी हाईवे सुचारु रखने पर ध्यान दिया जा रहा है। बैरागना में यह नया भूस्खलन क्षेत्र है। यहां हाईवे पर सुरक्षा दीवार स्थापित करने के साथ ही गदेरे की निकासी के सुरक्षित प्रबंध किए जाएंगे। - ओंकार पांडेय, ईई, एनएच, रुद्रप्रयाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed