फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli: Inauguration and foundation stone of schemes worth Rs 12 crore

चमोली : 12 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

Sun, 22 Dec 2024 07:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 22 Dec 2024 07:19 PM IST
विज्ञापन
Chamoli: Inauguration and foundation stone of schemes worth Rs 12 crore
पीपलकोटी बंड मेले में योजनाओं का ​शिलान्यास करते प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंंह रावत। संवाद 
फोटो
विज्ञापन

प्रभारी डॉ. धन सिंह रावत बोले, जिले में शिक्षकों और डॉक्टरों की कमी जल्द होगी दूर
संवाद न्यूज एजेंसी
पीपलकोटी। स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने रविवार को पीपलकोटी बंड मेले में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने 12 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि जल्द चमोली जिले में शिक्षकों और डॉक्टरों की कमी दूर हो जाएगी।
प्रभारी मंत्री ने मेले में लगे स्टॉलों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने 9.57 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और 2.58 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि ज्योतिर्मठ, थराली, गैरसैंण को उपजिला चिकित्सालय बना रहे हैं। एलटी के 1500 पदों पर भर्ती होने जा रही है इसमें 200 चमोली जिले को मिलेंगे। प्रवक्ता के 650 पदों पर भर्ती चल रही है। कहा कि प्रत्येक साल 200 डाॅक्टर पीजी कर रहे हैं, जल्द डॉक्टरों की कमी भी दूर हो जाएगी। जिला अस्पताल गोपेश्वर में स्त्री रोग विशेष की मांग पर उन्होंने दो विशेषज्ञ देने की बात कही। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, गजेंद्र सिंह रावत, मोहन नेगी, सीडीओ नंदन कुमार, एसडीएम राजकुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



इंसेट
इनका हुआ शिलान्यास
- जिला खनिज फाउंडेशन न्यास के अंतर्गत राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल बोंला श्रीकोट में सुरक्षा दीवार 14.65 लाख, जीआईसी थराली में 59.66 लाख में तीन कक्षों का निर्माण, जिला अस्पताल में इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लेबोरेट्री निर्माण 53.53, सीएचसी गैरसैंण में हेल्थ यूनिट निर्माण 50.92 लाख, पीएचसी गैरसैंण उपकेंद्र रामना मल्ला का भवन निर्माण 40 लाख, पीएचसी चमोली के उपकेंद्र लस्यारी का भवन निर्माण 40 लाख का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
लोकार्पण इनका किया गया
- सीएचसी थराली, नारायणबगड़ व नंदानगर में पब्लिक हेल्थ यूनिट निर्माण 50-50 लाख रुपये, जीआईसी मेलखेत में विज्ञान प्रयोगशाला निर्माण 46 लाख, जीआईसी सवाड़ में विज्ञान प्रयोगशाला 69 लाख, जीजीआईसी गोपेश्वर में दो कक्षों का निर्माण व भूस्खलन ट्रीटमेंट 47.70 लाख, जीआईसी सवाड़ में सात कक्षों का निर्माण 136.22 लाख, जीआईसी ईराणी में मुख्य भवन निर्माण 224.90 लाख, जीआईसी गौणा में मुख्य भवन का निर्माण 213.33 लाख, सीएचसी नंदानगर के उपकेंद्र भरणी का भवन निर्माण 40 लाख और पीएचसी नारायणबगड़ के उपकेंद्र गड़कोट का भवन निर्माण 35 लाख का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed