फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli Gopeshwar market will remain closed today in protest against the demolition of Rudranath temple

चमोली: रुद्रनाथ मंदिर में तोड़फोड़ के विरोध में आज बंद रहेगा गोपेश्वर बाजार, होगी महापंचायत

Mon, 11 Apr 2022 03:34 AM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 11 Apr 2022 03:34 AM IST
सार

रुद्रनाथ मंदिर में तोड़फोड़ की घटना शनिवार को तब सामने आई जब वन विभाग की टीम वहां निरीक्षण करने गई थी। इसके बाद से मंदिर से जुड़े पुजारियों, हक हकूकधारियों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

विज्ञापन
Chamoli Gopeshwar market will remain closed today in protest against the demolition of Rudranath temple
रुद्रनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर में हुई तोड़फोड़ के विरोध में सोमवार को गोपेश्वर बाजार बंद रहेगा। साथ ही इस मामले में व्यापक रणनीति बनाने के लिए गोपीनाथ मंदिर प्रांगण में महापंचायत आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


रुद्रनाथ मंदिर में तोड़फोड़ की घटना शनिवार को तब सामने आई जब वन विभाग की टीम वहां निरीक्षण करने गई थी। इसके बाद से मंदिर से जुड़े पुजारियों, हक हकूकधारियों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। हक-हकूकधारियों का कहना है कि इससे पूर्व में भी कई बार मंदिर में ऑफ सीजन में तोड़फोड़ की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन आज तक मंदिर की सुरक्षा को लेकर शासन-प्रशासन ने गंभीरता नहीं दिखाई है।

विज्ञापन

व्यापारियों से लाउडस्पीकर से की अपील

इसके विरोध में गोपेश्वर व्यापार संघ ने सोमवार को गोपेश्वर बाजार बंद रखने का एलान किया है। रविवार शाम को लाउडस्पीकर से इस बारे में अन्य व्यापारियों और आम लोगों को अवगत कराया गया। व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित ने बताया कि विरोध में गोपेश्वर बाजार बंद रखा जाएगा और बाजार में प्रदर्शन भी किया जाएगा।

वहीं रुद्रनाथ मंदिर के पुजारी हरीश भट्ट, वेदप्रकाश भट्ट, सुनील तिवारी, महेंद्र तिवारी आदि ने बताया कि रुद्रनाथ मंदिर में अब तक चार बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक किसी पर कार्रवाई नहीं हो पाई है। इसके लिए प्रभावी रणनीति बनाने के लिए सोमवार सुबह 10 बजे गोपीनाथ मंदिर के प्रांगण में महापंचायत का आयोजन किया गया है, जिसमें मंदिर के पुजारी, हक हकूकधारी और अन्य श्रद्धालु मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed