{"_id":"679a380470c8a57617024efd","slug":"challan-issued-to-37-people-for-throwing-garbage-in-open-fine-of-rs-15-thousand-collected-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-112219-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: खुले में कूड़ा फेंकने वाले 37 का चालान, 15 हजार का जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: खुले में कूड़ा फेंकने वाले 37 का चालान, 15 हजार का जुर्माना वसूला
Wed, 29 Jan 2025 07:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 29 Jan 2025 07:45 PM IST
विज्ञापन
फोटो
पॉलिथीन के उपयोग पर एक सप्ताह में 38 दुकानदारों से नौ हजार रुपये वसूले
संवाद न्यूज एजेंसी
गौचर। नगर पालिका ने खुले में कूड़ा फेंकने वालों और पॉलिथीन का उपयोग करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध अभियान तेज कर दिया है। अभियान के तहत दुकानों की चेकिंग की जा रही है। सुबह से शाम तक खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर नजर रखी जा रही है। एक सप्ताह में 37 लोगों का चालान कर 15 हजार का जुर्माना वसूला गया। जबकि पॉलिथीन के उपयोग पर एक सप्ताह में 38 दुकानदारों का चालान किया गया है जिनसे साढ़े नौ हजार रुपये वसूल किए गए। वहीं पॉलिथीन का उपयोग करने पर बुधवार को दस दुकानदारों का 5500 का जुर्माना लगाया गया। पालिका के ईओ हेमंत चौहान ने बताया कि पालिका क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने के लिए नगर क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण के लिए सुबह-शाम कूड़ा वाहन लगाए गए हैं। इसके बावजूद कुछ लोग गली, मोहल्लों और सार्वजनिक स्थानों पर खुले में कूड़ा फेंक रहे हैं। ऐसे लोगों की निगरानी की जा रही है। संवाद