{"_id":"da2a47a48276ef08719921fbc3608144","slug":"caught-in-the-safe-removal-of-the-two-thousand-gangria-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घांघरिया में फंसे सभी ढाई हजार सुरक्षित निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घांघरिया में फंसे सभी ढाई हजार सुरक्षित निकाले
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sun, 28 Jun 2015 08:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेमकुंड साहिब के मुख्य पड़ाव घांघरिया में फंसे सभी 2500 तीर्थयात्रियों को रविवार को हेलीकॉप्टर और पैदल रेस्क्यू से सुरक्षित निकाल लिया गया है। 450 तीर्थयात्रियों को हेलीकॉप्टर और 2050 तीर्थयात्रियों को पैदल ही रेस्क्यू कर सकुशल जोशीमठ पहुंचाया गया है।
सभी तीर्थयात्री अपने घरों को लौट गए हैं। बदरीनाथ धाम से भी 1800 तीर्थयात्रियों को वाहनों से जोशीमठ पहुंचाया गया। 700 तीर्थयात्री अभी भी बदरीनाथ में हैं। इनमें अधिकांश तीर्थयात्री स्वेच्छा से धाम में ठहरे हुए हैं। बीआरओ के अधिकारियों ने सोमवार शाम तक बदरीनाथ हाईवे के सुचारु होने का दावा किया है।
मंडल आयुक्त सीएस नपल्च्याल ने बताया कि हेमकुंड साहिब, घांघरिया और गोविंदघाट से सभी तीर्थयात्रियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाल लिया गया है। सोमवार को हेमकुंड साहिब पैदल मार्ग भी पूरी तरह से खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
बैनाकुली में चट्टान से छिटक रहे पत्थर
रविवार को बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में पूरी तरह से खुल गया है। जोशीमठ से आगे मारवाड़ी में बड़े वाहनों की आवाजाही भी सुचारु हो गई है। बैनाकुली में चट्टान से बार-बार पत्थर छिटकने से सड़क के मरम्मत कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। मंडल आयुक्त सीएस नपल्च्याल और जिलाधिकारी अशोक कुमार ने बैनाकुली तक हाईवे का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बीआरओ और लोनिवि के अधिकारियों को शीघ्र हाईवे खोलने के निर्देश दिए।
हेमकुंड पैदल मार्ग में आईटीबीपी ने बनाए दो पुल
जोशीमठ। हेमकुंड साहिब पैदल मार्ग में लक्ष्मण गंगा पर भ्यूंडार और घांघरिया के बीच बने तीन अस्थाई पुल बह गए थे। इनमें दो अस्थाई पुल भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवान बना चुके हैं। एक पुल का निर्माण जारी है जो सोमवार तक बनकर तैयार हो जाएगा। एसडीआरएफ और सेना के जवान भी पुल निर्माण में सहयोग कर रहे हैं।
गोविंदघाट से बदरीनाथ और घांघरिया के लिए आज से हवाई सेवा भी
जोशीमठ। बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए सोमवार से सब्सिडी युक्त हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी। मंडल आयुक्त सीएस नपल्च्याल ने बताया कि हेमकुंड साहिब के प्रवेश द्वार गोविंदघाट से बदरीनाथ और घांघरिया तक हवाई सेवा शुरू होगी। एक तरफ का किराया 2500 रुपये होगा।
450 तीर्थयात्री पहुंचे बदरीनाथ
जोशीमठ। रविवार को 450 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम में मत्था टेकने पहुंचे। हेमकुंड साहिब में एक भी तीर्थयात्री नहीं पहुंच सका। दोनों धामों में रविवार को मौसम पूरी तरह खुला रहा। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह का कहना है कि बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा गया है। बदरीनाथ हाईवे के खुलते ही तीर्थयात्रा पटरी पर लौट आएगी।