{"_id":"5755a0b44f1c1b0a1d9c53bb","slug":"case-file","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति सहित पांच के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति सहित पांच के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला, पोखरी (चमोली)
Updated Mon, 06 Jun 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत तोणजी में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मौत के मामले में मृतका के पिता ने ससुरालियों के खिलाफ राजस्व उपनिरीक्षक रडुवा को तहरीर दी, जिस पर विवाहिता के पति शिव लाल, ससुर फगणु लाल, सास नत्थी देवी, जेठ हरेंद्र लाल और जेठानी प्रतिभा के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सोमवार को राजस्व उपनिरीक्षक को दी गई तहरीर में बिंदी लाल ने बताया कि उनकी पुत्री अनीता की डेढ़ साल पूर्व तोणजी गांव के शिव लाल के साथ शादी हुई थी। शादी के तुरंत बाद से ही अनीता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा था।
विज्ञापन
बीती तीन जून को अनीता का जेठ हरेंद्र लाल उनके घर आया और अनीता की तबियत खराब होने की बात कही। वह अपनी पत्नी सोबती देवी, ग्राम प्रधान दिनेश लाल और अन्य ग्रामीणों के साथ बेटी के ससुराल पहुंचे, तो देखा कमरे में अनीता जमीन पर पूरी तरह जली हुई मृत हालत में पड़ी हुई थी।
विज्ञापन
तहसीलदार किशन गिरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांचों के विरुद्घ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मृतका की जेठानी प्रतिभा देवी वर्तमान में तेणजी गांव की ग्राम प्रधान है।