फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Call to keep children away from mobile phones

Chamoli News: बच्चों को मोबाइल से दूर रखने का आह्वान

Mon, 30 Mar 2026 05:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 30 Mar 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
Call to keep children away from mobile phones
फोटो
विज्ञापन

पोखरी। राजकीय जूनियर हाईस्कूल हरिशंकर में वार्षिकोत्सव और विज्ञान गोष्ठी का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी और विभिन्न मॉडल भी प्रस्तुत किए। वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं के अलावा गनियाला व हरिशंकर की महिला मंगल दल ने भी कई प्रस्तुतियां दीं। उन्होंने गढ़ी लंका भीतर क्यांकि डाली होली..., द्वी गति बैशाख कोटेश्वर मेला..., सहित कई लोक गीतों से समां बांध दिया। विधायक लखपत बुटोला ने विज्ञान के मॉडलों का अवलोकन करते हुए अभिभावकों से बच्चों को मोबाइल से दूर रखने की अपील की। कहा कि वैज्ञानिक सोच और ज्ञान से ही बच्चे भविष्य में आगे बढ़ सकते हैं। वहीं समापन पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने बेहतरीन आयोजन के लिए विद्यालय परिवार और ग्राम पंचायत हरिशंकर की सराहना की। इस दौरान अधिवर्षता पूर्ण कर चुके सहायक अध्यापक मनवर रावत को सभी ने विदाई दी। इस दौरान ग्राम प्रधान रिंकी देवी, कुंवर सिंह चौधरी, देव बर्त्वाल, इंद्रप्रकाश रडवाल, श्रवण सती, ठाकुर सिंह, बीडीसी सदस्य वीरेंद्र राणा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed