फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Buttress broken bridge, closed down for large vehicles

पुल का पुश्ता टूटा, बडे़ वाहनों को आवाजाही बंद

Sat, 23 Jul 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कर्णप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला कर्णप्रयाग Updated Sat, 23 Jul 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन

देवाल ब्लाक को तहसील मुख्यालय और गढ़वाल को जोड़ने वाले पुल का पुश्ता दरक गया है। ऐसे में पुल से बड़े वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है, जबकि छोटे वाहन भी दरके हुए हिस्से से जान जोखिम में डालकर गुजर रहे हैं। प्रशासन के निर्देश के बावजूद पुश्ते की मरम्मत पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


पिंडर नदी पर देवाल ब्लाक के 250 से अधिक गांवों को थराली तहसील मुख्यालय और गढ़वाल के अन्य हिस्सों को जोड़ने के लिए थराली पुल से यातायात गुजरता है। वर्ष 2013 की आपदा में पुल का एक एबेटमेंट क्षतिग्रस्त होने के साथ ही करीब 40 मीटर सड़क बह गई थी, जिससे लोनिवि ने मोटर पुल को 20 मीटर लंबे वैली ब्रिज बनाकर पुश्ता दिया और यातायात शुरू किया। लेकिन गत 12 जुलाई को बारिश से वैली ब्रिज का पुश्ता दरक गया।
विज्ञापन


हालांकि तत्कालीन एसडीएम योगेंद्र सिंह ने मौका कर यहां सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के साथ ही देवाल के लिए गढ़वाल से जाने वाली बस और भारी वाहनों के लिए आवागमन बंद करवा दिया। व्यापार संघ के अध्यक्ष संदीप सिंह, उमेश  पुरोहित, पुष्पा देवी, राकेश देवराड़ी भवानीदत आदि ने कहा कि वैली ब्रिज का पुश्त क्षतिग्रस्त होने से स्कूल बस सहित सामान, खाद्यान की गाड़ियां नहीं  जा पा रही हैं। इधर, एडीबी के सहायक अभियंता अतुल शांडिल्य ने बताया कि बारिश के चलते काम नहीं हो पा रहा है। यहां पुश्ता निर्माण कार्ययोजना में है। बारिश थमते ही काम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed