फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   business in loss

प्रतिदिन झेल रहे हजारों का नुकसान

Sat, 09 Jan 2016 08:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कर्णप्रयाग।
ब्यूरो/अमर उजाला,कर्णप्रयाग। Updated Sat, 09 Jan 2016 08:49 PM IST
विज्ञापन

चमोली जिले का एक मात्र स्थापित उद्योग केंद्र कालेश्वर के उद्यमी उद्योग विभाग और ऊर्जा निगम की लापरवाही झेल रहा है। दोनों विभागों की लापरवाही के चलते औद्योगिक क्षेत्र में पानी की सप्लाई ठप हो गई है, जिससे यहां स्थापित पांच उद्योगों का कारोबार बंद हो गया है।

विज्ञापन


ऐसे में उद्यमियों को प्रतिदिन हजारों का नुकसान हो रहा है, जबकि उद्यमी 10 सालों तक नि:शुल्क पानी दिए जाने की बात कही गई थी।

कालेश्वर औद्योगिक क्षेत्र में पानी की सप्लाई जिला उद्योग विभाग ने समर सीवल पंप से की है, जिसे संचालित करने के लिए बिजली का कनेक्शन लिया गया है।

दो साल पूर्व लिए गए कनेक्शन का बिल आज तक जमा नहीं हो पाया। करीब सवा लाख का बिल बकाया होने के चलने निगम ने पांच दिन पहले बिजली कनेक्शन काट दिया, जिससे यहां लगे उद्योगों का उत्पादन ठप हो गया।

विज्ञापन


उद्यमी संजय बिष्ट, बिमला नवानी ने बताया कि उद्योग विभाग की ओर से 10 सालों तक बिजली, पानी फ्री देने के लिए कहा गया, लेकिन अब कनेक्शन कट गया ऐसे में यहां लगे अर्चना फूड फैक्टरी, नवानी फ्रूट प्रोसेस जैसे उत्पादन करने वाले उद्योगों में उत्पादन ठप हो गया है। जबकि अन्य भी प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढाई दशक में लगे 5 उद्योग
नब्बे की दशक से चिह्नित उद्योग केंद्र कालेश्वर में जिला उद्योग विभाग ने 28 उद्यमियों को प्लाट आवंटित कर उद्योग स्थापित करने के लिए कहा है। इसमें यहां पांच उद्योग पिछले दो सालों से उत्पादन कर रहे हैं, जबकि अन्य उद्योग स्थापित होने की प्रक्रिया में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed