{"_id":"6069f6158ebc3e8d320f4dc0","slug":"burning-75-50-hectares-of-forest-in-chamoli-gopeshwar-news-drn37560571","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली में 75.50 हेक्टेयर जंगल जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली में 75.50 हेक्टेयर जंगल जले
विज्ञापन
पोखरी में जंगल की आग बुझाने में जुटे पेड़ वाले गुरुजी धन सिंह घरिया।
- फोटो : GOPESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चमोली जनपद में अभी तक 75.50 हेक्टेयर जंगल जल चुके हैं। पोखरी, जोशीमठ, घाट, नंदप्रयाग, पीपलकोटी, गैरसैंण, देवाल, थराली, कर्णप्रयाग, दशोली क्षेत्र के जंगलों में आग से वन संपदा नष्ट हो गई है। बदरीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ आशुतोष सिंह का कहना है कि जंगलों में लगी आग को बुझाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। असामाजिक तत्वों द्वारा जंगलों को आग के हवाले किया जा रहा है।
किस डिवीजन में कितने जले जंगल
बदरीनाथ वन प्रभाग 36.30 हेक्टेयर
केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग 21.45 हेक्टेयर
अलकनंदा भूमि संरक्षण 13.50 हेक्टेयर
नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क जोशीमठ 4.25 हेक्टेयर
आग बुझाने में जुटे हैं पेड़ वाले गुरुजी
गोपेश्वर। पोखरी क्षेत्र में पेड़ वाले गुरुजी के नाम से चर्चित राजकीय इंटर कॉलेज गोदली के प्रवक्ता धन सिंह घरिया जंगलों में लगी आग को बुझाने में जुटे हुए हैं। रविवार को सुबह पोखरी क्षेत्र के जंगलों में भीषण आग लग गई, जिसे देख पेड़ वाले गुरुजी भी वन कर्मियों के साथ आग बुझाने चले गए। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद जंगल की आग पर काबू पाया जा सका। शिक्षक धन सिंह घरिया का कहना है कि जंगलों में आग लगने से पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। वे कहते हैं कि वनाग्नि की रोकथाम के लिए वन विभाग को कड़े कदम उठाने चाहिए। संवाद