फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Bunga won the match by defeating Kevar

बूंगा ने केवर को हराकर जीता मैच

Sun, 19 Jun 2022 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
Bunga won the match by defeating Kevar
नारायणबगड़ में जीत के बाद खुशियां मनाते खिलाड़ी। - फोटो : KARNPRYAG
कमलेश्वर महादेव क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में बूंगा ने केवर को हराया। टूर्नामेंट में 294 रन बनाने व 11 विकेट लेने पर सोनू को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया जबकि मैन ऑफ द मैच बूंगा के संदीप को दिया गया।
विज्ञापन

कैली बग्वान के मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में केवर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 15 ओवरों में 67 रन बनाए। बूंगा की तरफ से संदीप ने तीन ओवर में मात्र 11 रन देकर तीन विकेट लिए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरी बूंगा की टीम ने छह ओवर में चार विकेट खोकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मैच का उद्घाटन प्रमुख यशपाल सिंह, भाजपा जिलामंत्री दलीप सिंह, पुलिस चौकी प्रभारी नवीन नेगी, हरीश कुमार, दिनेश नेगी, कुलदीप नेगी, शिशुपाल बिष्ट व अब्बल सिंह ने किया। इस मौके पर राजा, सुशील, सूरज, गौरव, हर्षित, वरुण, प्रियंका, माहेश्वरी, सुनीता, रंजू और बीरेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed