{"_id":"ed811bae12040931d1f18d6edbf91326","slug":"bund-mela-in-chamoli-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां नंदा के जागर डोली सजी गे.....ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां नंदा के जागर डोली सजी गे.....ने बांधा समां
पीपलकोटी (चमोली)
Updated Thu, 24 Dec 2015 06:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंड मेले की सांस्कृतिक संध्या पर उत्तराखंड आइडियल सुशील राज सुशील की गजलों से संपूर्ण बंड क्षेत्र सराबोर रहा। उनकी गजल सोने जैसा रंग है तेरा, चांदी जैसे बाल की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोक गायिका संगीता ढौंडियाल के एक के बाद एक गानों की प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों को देर सांय तक बांधे रखा। ढौंडियाल ने मां नंदा के जागर डोली सजी गे, छतोली सजी गे, चंदना मेरा पहाड़ ऐई, हाय ककड़ी झीले मां, लोण पिसे सिले मां, लौंडा चंद्रा जैसे मनमोहक गानों की प्रस्तुतियां दीं।
बृहस्पतिवार को मेले में पहुंचे विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल का मेला आयोजक समिति ने फूल मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बंड मेला क्षेत्र का सर्वाधिक पुराना मेला है। प्रदेश में मेले की खूब सराहना हो रही है। उन्होंने इस मेले को भव्य रूप देने की बात कही।
बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी ने कहा कि बंड क्षेत्र में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और संचार जैसी सुविधाएं देने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही क्षेत्र में अंग्रेजी माध्यम का मॉडर्न स्कूल अस्तित्व में आ जाएगा। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी, बंड संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती, संरक्षक गजेंद्र राणा, किशन सिंह पुंडीर, बहादुर सिंह भंडारी, गुलाब सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
कई योजनाओं का किया शिलान्यास
पीपलकोटी। गोविंद सिंह कुंजवाल ने सेमलडाला खेल मैदान, प्रांतीय खंड लोनिवि गोपेश्वर के उपखंड पीपलकोटी, गडोरा-अमरपुर मोटर मार्ग, सल्ला-रैतोली, कम्यार मोटर मार्ग और आईटीआई पीपलकोटी का लोकार्पण व शिलान्यास किया। बंड विकास संगठन ने बिरही-तारतोली नामक स्थान पर मंडुआ अनुसंधान केंद्र, बंड क्षेत्र में राजकीय पॉलीटेक्निक और जीआईसी गडोरा में एनसीसी डिवीजन की स्थापना की मांग उठाई।