{"_id":"6582e6089ab52baaf6046916","slug":"bund-fair-starts-with-the-tune-of-army-band-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-3730-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: आर्मी बैंड की धुन के साथ बंड मेले का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: आर्मी बैंड की धुन के साथ बंड मेले का आगाज
Wed, 20 Dec 2023 06:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 20 Dec 2023 06:33 PM IST
विज्ञापन
पीपलकोटी बंड मेले में झांकी के दौरान दिखी उत्तराखंड की संस्कृति। संवाद
फोटो
विभिन्न गांवों की महिलाओं और छात्राओं ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां
संवाद न्यूज एजेंसी
पीपलकोटी। सात दिवसीय बंड विकास, औद्योगिक, पर्यटन, किसान एवं सांस्कृतिक मेला बुधवार से रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुरू हो गया। आर्मी बैंड धुन के साथ ही विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं और महिला मंगल दल की महिलाओं ने मार्चपास्ट किया। महिलाओं ने गढ़वाली, कुमाऊंनी, हिंदी गीतों की प्रस्तुतियां दीं।
मेले का शुभारंभ राज्यमंत्री रमेश गड़िया ने किया। उन्होंने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक पहचान हैं। इनके संरक्षण के लिए सभी को आगे आना होगा। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से आह्वान किया कि सभी लोग विकसित भारत का संकल्प लें। हमने 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य रखा है, हमने संकल्प लिया है कि देश हर क्षेत्र में आगे बढ़े। भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने कहा कि बंड मेले के आयोजन पर स्थानीय लोगों की सराहना की। मेले के पहले दिन विभिन्न गांवों से पहुंचीं महिला मंगल दल की टीमों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। महिलाओं ने गढ़वाली, कुमाऊंनी, हिंदी गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर मेला अध्यक्ष अतुल शाह, महामंत्री हरीश चंद्र पुरोहित, हरेंद्र सिंह पंवार, गुलाब सिंह बिष्ट, ताजवर सिंह नेगी, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रमेश बंडवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष विरेंद्र फरस्वाण, नवीन वैष्णव आदि मौजूद रहे। संचालन हरीश पुरोहित ने किया।