{"_id":"8f58d94a22368445a4efe8d5164bb788","slug":"bridge-will-ready-within-two-month-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह तक पूरा हो जाएगा पिंडर नदी का पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह तक पूरा हो जाएगा पिंडर नदी का पुल
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Sat, 13 Feb 2016 09:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो माह में पिंडर नदी पर निर्माणाधीन मोटर पुल का निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा। पुल निर्माण से नदी के आर-पार बसे लोगों को जहां राहत मिलेगी वहीं गढ़वाल क्षेत्र से कुमाऊं जाने वाले वाहनों को भी करीब एक किमी का फेरा नहीं लगाना होगा।
विज्ञापन
लोनिवि के अधिकारियों ने विधानसभा उपाध्यक्ष डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी के निरीक्षण के दौरान अप्रैल माह तक पुल का निर्माण पूरा करने का दावा किया है।
बदरीनाथ हाईवे को कुमाऊं के ज्यूलीकोट हाईवे से जोड़ने के लिए पिंडर नदी पर दो सालों से पुल का निर्माण किया जा रहा है।
आठ करोड़ की लागत से बनने वाले इस 60 मीटर स्पान के लोह सेतु को जल्द तैयार और कार्य की गुणवत्ता देखने के लिए शनिवार को विधानसभा उपाध्यक्ष डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। डा. मैैखुरी ने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ-साथ कार्य जल्द पूरा करने को कहा।
विज्ञापन
कांग्रेस नगर अध्यक्ष हरीश सती ने कहा कि नगर के आईटीआई, राजनगर, गांधीनगर, प्रेमनगर, बहुगुणानगर, शक्तिनगर सहित उमट्टा, लंगासू, कालेश्वर आदि नजदीकी गांवों के ग्रामीणों को तहसील, ब्लाक, बीईओ, जलसंस्थान, जीजीआईसी, जीआईसी, कोतवाली, कोर्ट, कोषागार सहित अन्य सरकारी विभागों में जाने के लिए एक किमी का फेर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सबसे अधिक दिक्कत अस्पताल जाने वाले बीमार लोगों को है। पुल जल्द बनने से लोगों को राहत मिलेगी। मैखुरी के वार्ता करने पर लोनिवि ने अप्रैल तक पुल का काम पूरा करने का दावा किया।
इस दौरान उपजिलाधिकारी विवेक प्रकाश, व्यापारी विनोद डिमरी, जनार्दन प्रसाद चमोली, जगदीश सती, डा. मदन मोहन नवानी, बीएस पुंडीर, अवर अभियंता राजेंद्र कुमार सहित लोनिवि के अधिकारी मौजूद थे।