फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Bolero fell in a ditch near Talor village, five injured

तलौर गांव के पास खाई में गिरी बोलेरो, पांच घायल

Sat, 20 Feb 2021 09:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
Bolero fell in a ditch near Talor village, five injured
देवाल-खेता मार्ग पर शनिवार को तलौर गांव के पास एक बोलेरो खाई में गिर गया। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीएचसी देवाल में प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को एयर एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश और तीन घायलों को बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा गया।
विज्ञापन

शनिवार को एक बोलेरो देवाल बाजार से तलौर जा रहा था। सुबह करीब 11 बजे तलौर के गांव के पास वाहन सड़क से सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरा। हादसे में सुरेंद्र सिंह (36) पुत्र राम सिंह, वाहन चालक पप्पू (30) पुत्र रतनराम, नरेंद्र (33) पुत्र प्रेमराम निवासीगण ग्राम-कांडेई और देवीदत्त (27) पुत्र कांतिबल्लभ ग्राम-बमणबेरा, गजेंद्र सिंह (30) पुत्र जयबीर सिंह ग्राम-तलौर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को 108 व प्राइवेट टैक्सी से देवाल अस्पताल पहुंचाया। पीएचसी के डॉ. शहजाद अली ने बताया कि गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र सिंह व गजेंद्र सिंह को एयर एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेजा गया। वहीं, तीन घायलों को बेस अस्पताल श्रीनगर भेज दिया गया है। डीएम स्वाति भदौरिया और एसडीएम सुधीर कुमार ने मौके पर जाकर जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed