{"_id":"6ad0bbca4e3ec8e73105915c","slug":"bktc-staff-protest-receives-support-from-panda-panchayat-and-congress-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-121443-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बीकेटीसी कर्मियों के आंदोलन को पंडा पंचायत और कांग्रेस का समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बीकेटीसी कर्मियों के आंदोलन को पंडा पंचायत और कांग्रेस का समर्थन
Thu, 15 Oct 2026 05:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 15 Oct 2026 05:10 PM IST
विज्ञापन
फोटो
वन टाइम सेटलमेंट के तहत नियमितीकरण की मांग के लिए कर रहे हैं आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
बदरीनाथ। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अस्थायी कर्मचारियों का बदरीनाथ मंदिर के सिंह द्वार पर क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। वहीं कर्मियों के आंदोलन को बदरीश पंडा पंचायत और कांग्रेस के पदाधिकारियों ने समर्थन दिया।
बीकेटीसी के अस्थायी कर्मचारी वन टाइम सेटलमेंट के तहत नियमितीकरण की मांग के लिए आंदोलन कर रहे हैं। उनका कहना है कि लंबे समय से उनकी मांग को अनदेखा किया जा रहा है। उन्होंने हर दिन दो घंटे का क्रमिक अनशन का एलान किया है। साथ ही मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने का एलान किया है। वहीं बदरीश पंडा पंचायत सहित अन्य संगठनों के लोग आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे। इस दौरान आशीष कोटियाल, गौरव पंचभैया, मिथलेश ध्यानी, रत्नेश पंवार, अनूप उनियाल, योगिता चौहान, अर्पणा देवी आदि मौजूद रहे। वहीं ज्योतिर्मठ स्थित नृसिंह मंदिर परिसर में धरने पर बैठे बीकेटीसी के अस्थायी कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए कांग्रेस के पदाधिकारी पहुंचे। उनके आंदोलन को कमल रतूड़ी, प्रकाश नेगी, दिगंबर बिष्ट, सतीश डिमरी आदि ने समर्थन दिया।