फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   BJP workers burnt the effigy of Congress MP

Chamoli News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका कांग्रेस सांसद का पुतला

Sat, 09 Dec 2023 09:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 09:02 PM IST
विज्ञापन
BJP workers burnt the effigy of Congress MP
झारखंड में कांग्रेस नेता व राज्य सभा सांसद धीरज साहू के घर पर आयकर विभाग के छापे के दौरान 200 करोड़ से अधिक की नकदी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की और सांसद का पुतला फूंका। आरोप लगाया कि आम जनमानस की गाढ़ी कमाई को कांग्रेस नेता अपने परिवार के विकास में खर्च कर रहे हैं। कांग्रेस ने हमेशा देश को लूटने का काम किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हनुमान चौक पर पुतला फूंका। इस मौके पर मंडलध्यक्ष गोपीराम चमोली, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव गुसाईं, देवेंद्र बेलवाल, दर्मियान सिंह कंडारी, जयेंद्र पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जोशीमठ मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल सकलानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य तिराहे पर प्रदर्शन कर धीरज साहू का पुतला फूंका। भाजपा ओबीसी मोर्चे के जिलाध्यक्ष विजय कपरुवाण ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार के दलदल में है। इस दौरान मंडल के जिला मंत्री लक्ष्मण फरकिया, मंडल महामंत्री प्रदीप नौटियाल, सौरभ राणा, मुकेश नौटियाल आदि मौजूद रहे। यहां पुतला फूंकने वालों में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष गणेश शाह, सुभाष चमोली, हरीश सती, जीवन पुरोहित, नवीन पुजारी, राकेश रावत, सागर आदि शामिल रहे।पाैड़ी में भाजपा जिला अध्यक्ष सुषमा रावत, बबीता रावत, युवा मोर्चा की जिला अध्यक्ष मयूर भट्ट, अनिरुद्ध आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग में भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में नारेबाजी की। उन्होंने आयकर विभाग से आरोपी सांसद व उनके जैसे नेताओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर जिला प्रभारी ऋषि कंडवाल, मंडल अध्यक्ष पार्वती गोस्वामी, भूपेंद्र बिष्ट, दिगंबर रमलवाण, चरण सिंह राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तरकाशी में हनुमान चौक पर नगर अध्यक्ष राजीव बहुगुणा, जयवीर सिंह चौहान, लोकेंद्र सिंह बिष्ट, सुधा गुप्ता, देशराज बिष्ट और पुरोला में मंडल महामंत्री राजेश भंडारी, राजपाल पंवार, नवीन गैरोला, रमेश बिजल्वाण, कपिल नेगी ने पुतला फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed