फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   BJP returned after 22 years in Karnpraag.

कर्णप्रयाग में 22 साल बाद लौटी भाजपा

Sat, 11 Mar 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कर्णप्रयाग
ब्यूरो/ अमर उजाला, कर्णप्रयाग Updated Sat, 11 Mar 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा गठन के बाद दूसरी बार जीतने का मिथक इस बार टूट गया है। वर्ष 1974 मेें बनी विधानसभा में अब तक सभी जीतने वाले नेता दो या दो से अधिक चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। भाजपा ने जीत के साथ ही यहां 2012 में गंवाई सीट को अब पांच साल बाद फिर पा लिया है।
विज्ञापन


वर्ष 1974 में कर्णप्रयाग विधानसभा बनी थी, जिसमें तब डा. शिवानंद नौटियाल विधायक चुने गए। वर्ष 1991 तक लगातार डा. नौटियाल चार बार चुनाव जीते। वर्ष 1991 में आई रामलहर में भाजपा के डा. रमेश पोखरियाल निशंक कर्णप्रयाग से चुनाव जीते। डा. निशंक भी यहां से तीन बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। राज्य बनने के बाद 2002 में हुए पहले निर्वाचन में भाजपा के अनिल नौटियाल विधायक रहे।
विज्ञापन


नौटियाल ने वर्ष 2002 में भी जीत दर्ज की। दो बार विधायक रहने के बाद वर्ष 2012 में अनिल नौटियाल का टिकट भाजपा ने काट दिया था। तब कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे डा. अनसूया प्रसाद मैखुरी यहां से विधायक बने, लेकिन इस बार प्रदेश में चले मोदी मैजिक में विधानसभा में यह मिथक टूट गया। शनिवार को आए चुनाव परिणामों में भाजपा के सुरेंद्र सिंह नेगी इस मिथक को तोड़ने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed