{"_id":"585ffa8b4f1c1b8640eeb1a7","slug":"bjp-non-congress-was-garsann","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा-कांग्रेस के लिए गैरसैंण रहा गैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा-कांग्रेस के लिए गैरसैंण रहा गैर
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
Updated Sun, 25 Dec 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआईसी मैदान में रविवार को हुए उत्तराखंड क्रांति दल के महासम्मेलन में यूकेडी के नेताओं ने भाजपा और कांग्रेस सरकार पर निशान साधा। उन्होंने कहा कि 16 सालों में दोनों राष्ट्रीय दलों ने प्रदेश के प्राकृतिक संसाधनों का दोहन किया है। विकास के मामले में प्रदेश पीछे हो गया है।
विज्ञापन
यूकेडी ने गैरसैंण को अभी तक राजधानी घोषित न किए जाने के मामले को कांग्रेस और भाजपा की मिलीभगत बताया। उन्होंने कहा कि आज तक दोनों राष्ट्रीय दलों के लिए गैरसैंण सिर्फ गैर रहा है। हालांकि बारिश होने के कारण महासम्मेलन ज्यादा देर तक नहीं चल पाया।
विज्ञापन
उक्रांद के महासम्मेलन के शुभारंभ पर यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी, वरिष्ठ संरक्षक काशी सिंह ऐरी, संसदीय बोर्ड अध्यक्ष चंद्र सिंह कापड़ी आदि ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद शुरू हुए सम्मेलन में पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने गैरसैंण के नाम पर पहाड़वासियों को छला है।
विज्ञापन
यूकेडी ने गैरसैंण राजधानी के लिए दोनों दलों को समर्थन दिया। हालांकि बारिश की वजह से यूकेडी के नेता मुखर रूप से जनसभा को संबोधित नहीं कर पाए। सम्मेलन को केंद्रीय प्रवक्ता जगदीश बुधानी, पंकज व्यास, डीडी जोशी, बीएस रावत, वीरेंद्र बिष्ट, गजेंद्र सिंह, बीएस नेगी, राज्य आंदोलनकारी धूमा देवी और रणजीत शाह आदि मौजूद थे।