फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   BJP Mahila Morcha burnt effigies of the state government

भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

Wed, 27 Jul 2016 09:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर) Updated Wed, 27 Jul 2016 09:24 PM IST
विज्ञापन
BJP Mahila Morcha burnt effigies of the state government
गोपेश्वर में हल्द्वानी की दुष्कर्म पीड़िता को न्याय न मिलने पर प्रदर्शन करती भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाएं। - फोटो : Amar Ujala

विगत दिनों नैनीताल जिले के रामनगर में होमगार्ड के सिपाही के घर में मारपीट और उसकी नाबालिग लड़कियों के साथ हुई गैंगरेप की घटना को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। मोर्चा ने पीड़ित परिवार को अभी तक न्याय न मिलने पर नाराजगी जताई।

विज्ञापन


बुधवार को कर्णप्रयाग के उमा देवी तिराहे पर प्रदेश सरकार का पुतला दहन करते हुए भाजपा महिला मोर्चे की पदाधिकारियों ने कहा कि रामनगर में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि प्रदेश में कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है। 
विज्ञापन


इस मौके पर महिला मोर्चे की प्रदेश उपाध्यक्ष दमयंती रतूड़ी, जिला महामंत्री गायत्री नेगी, नगर अध्यक्ष चैता राणा, सरोज हटवाल, कमला नेगी, कमला रतूड़ी, बीना भट्ट, शशि खंडूड़ी, मंजू मैखुरी, हेमा देवी आदि मौजूद थे। जबकि गौचर में महिला मोर्चे की प्रदेश महामंत्री सरला खंडूड़ी ने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के आकंठ में लिप्त है और राज्य में महिलाएं असुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र नैनीताल में घटना की प्राथमिकी दर्ज नहीं करने वाले एसएसपी, सीओ और पुलिस चौकी प्रभारी को निलंबित नहीं किया गया तो राज्य में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

प्रदेश सरकार पुतला फूंका
गोपेश्वर।
भाजपा महिला मोर्चा ने भी रामनगर में बच्ची के साथ हुए दुराचार में लंबे समय बाद भी कार्रवाई न होने के विरोध में प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। बुधवार को प्रदर्शन के दौरान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि शीघ्र मामले में कार्रवाई न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।


इस मौके पर महिला मोर्चे की प्रदेश सदस्य चंद्रकला तिवारी, मोर्चे की मीडिया प्रभारी अनीता डिमरी, जिला महामंत्री गणेशी देवी, पुष्पा पासवान, जुला देवी, मधुली देवी, सुधा बिष्ट, रुक्मा, नंदनी राणा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed