फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Bike accident on Badrinath Highway: One youth dead, one injured

Chamoli News: चारधाम यात्रा में बढ़ने लगे वाहन तो जवाब देने लगी सड़कें, रेंग रहे वाहन, लग रहा जाम

Sat, 23 May 2026 05:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 23 May 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
Bike accident on Badrinath Highway: One youth dead, one injured
-शनिवार को भी हाईवे पर रेंगते रहे वाहन, कर्णप्रयाग में उमा देवी चौक से लेकर राजनगर तक सबसे बड़ी चुनौती
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। चार धाम यात्रा में तेजी आने से ऋषिकेश- बदरीनाथ, कर्णप्रयाग-नैनीताल, कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। इससे हर समय कई किमी का जाम लगने से आपातकालीन सेवाओं में दिक्कतेंआ रहीं हैं।
चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने करोड़ों की धनराशि ऑल वेदर रोड और हाइवे के निर्माण पर व्यय कर दिए हैं। इसके बाद भी बदरीनाथ हाईवे के कई स्थानों पर अभी सड़क का चौड़ीकरण नहीं हो पाया है। यही नहीं बीते वर्ष बारिश से भूस्खलन प्रभावित कमेड़ा में भी अभी दिक्कत बनी हुई है। कर्णप्रयाग के उमा देवी चौक से राजनगर तक करीब आधा किमी हिस्सा संकरा है। ऐसे में यहां जाम की समस्या बन रही है। बीते शुक्रवार को जहां दिन भर हाईवे पर वाहन रेंगते रहे। वहीं शनिवार दोपहर और अपराह्न को भी कई बार जाम के हालात बने जिसको नियंत्रित करने के लिए थाना निरीक्षक विनोद थपलियाल ने खुद मोर्चा संभाल कर जाम खुलवाया। उन्होंने बताया कि बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जाने वाले वाहनों के दबाव और कई स्थानों पर मोटर मार्ग संकरा होने से जाम लग रहा है।
विज्ञापन

इंसेट के लिए-
नगर क्षेत्र के मुख्य बाजार के मोटर पुल और सड़क के किनारे नो पार्किंग जोन में मानकों को ताक पर रखकर खड़े वाहनों और पुल के फुटपाथ पर फड़ और फेरी वालों के बैठने से स्कूली बच्चे और राहगीर जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने के लिए विवश हैं। हालांकि पुलिस और प्रशासन की ओर से कई बार व्यवस्थाओं को दुरस्त करने के लिए चालानी कार्रवाई भी की थी। लेकिन व्यवस्थाएं सुदृढ़ नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed