फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Bhuvan honored for distinguished service in the field of environment

पर्यावरण के क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए भुवन सम्मानित

Sun, 18 Jul 2021 08:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 08:57 PM IST
विज्ञापन
Bhuvan honored for distinguished service in the field of environment
नंदासैंण वन आंदोलन की 33वीं वर्षगांठ पर मालई, देवलगड़सारी व बैनोली के ग्रामीणों ने नंदासैंण बाजार से वन विभाग गेस्ट हाउस तक एक किलोमीटर की पर्यावरण पद यात्रा निकाली। इसके बाद सामाजिक कार्यकर्ता भुवन नौटियाल को पर्यावरण के क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया। लोक कलाकार जितेंद्र कुमार ने पर्यावरण संरक्षण एवं नंदासैंण आंदोलन पर शानदार लोकगीतों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ गैरसैंण के नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्कर रावत ने किया। उन्होंने कहा कि नंदासैंण क्षेत्र का पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान है। यहां के लोगों ने बांज के जंगल को बचाने के लिए जो प्रयास किया वो पूरे देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। इस दौरान पर्यावरण गोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसमें पेड़ पौधों से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही मालई, देवलगड़सारी और बैनाली गांव की महिलाओं को वन विभाग की ओर से पौधे वितरित किए गए। इस मौके पर पूर्व दर्जाधारी सुरेश बिष्ट, जिपंस धनपा देवी, क्षेपंस हरेंद्र चौधरी, कमल कोहली, द्वारिका प्रसाद, सुनील तिवारी, सरिता कुंवर, लक्ष्मण रावत, शकुंतला देवी, प्रकाश भंडारी, मोहन सिंह, संजय कुमार, अवतार भंडारी, राजेंद्र रावत, विनोद रावत, मंगला कोठियाल, डॉ. डीके थपलियाल, वीपी भट्ट, एमएस निराला, त्रिलोक सिंह और गोपाल रमोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

बांज के जंगल में नहीं रोपने दिए थे चीड़ के पौधे
कर्णप्रयाग। नंदौसैंण क्षेत्र में सैकड़ों हेक्टेयर में बांज, बुरांश, फनियाट का जंगल फैला है। क्षेपंस हरेंद्र चौधरी व भुवन नौटियाल ने कहा कि वर्ष 1988 में वन विभाग यहां के बांज के पेड़ों के बीच जबरन चीड़ के पौधे रोपना चाह रहा था, लेकिन बैनोली, देवलगड़सारी, मालई, कफलोड़ी, मलेठी, एरोली आदि गांवों की महिलाओं और पुरुषों ने उनको चीड़ के पेड़ नहीं रोपने दिए और वन विभाग को वहां से खाली हाथ जाना पड़ा था। उस दौरान ग्रामीणों के पक्ष में पर्यावरणविद चंडी प्रसाद भट्ट भी आगे आए। वर्ष 1988 से हर साल नंदासैंण में वन आंदोलन के मौके पर रैली निकाली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed