फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Bhojanmata workers union protest in wall

Chamoli News: देवाल में भोजनमाता कामगार यूनियन का धरना

Fri, 01 Mar 2024 04:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 01 Mar 2024 04:04 PM IST
विज्ञापन
Bhojanmata workers union protest in wall
देवाल। सीटू से संबद्ध उत्तराखंड भोजनमाता कामगार यूनियन ने ब्लॉक कार्यालय परिसर में धरना देकर सरकार पर उनकी उपेक्षा करने का आरोप लगाया। संगठन अध्यक्ष कमला देवी, सचिव भानुली देवी व कोषाध्यक्ष मंजू देवी ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि प्रदेश संगठन की ओर से 28 फरवरी से देहरादून शिक्षा निदेशालय में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया है लेकिन सरकार उनकी मांगों को नजर अंदाज कर रही है। उन्होंने भोजनमाताओं को राज्य कर्मचारी घोषित करने, मानदेय 26 हजार करने, सामाजिक सुरक्षा देने, हर माह मानदेय, वर्दी का भुगतान करने की मांग की। साथ ही स्कूल में छात्र संख्या कम होने पर भोजन माताओं को शिक्षकों की तरह अन्यत्र विद्यालयों में समायोजित करने, जून माह का मानदेय देने व सेवानिवृत होने पर दो लाख रुपये प्रोत्साहन राशि देने की मांग भी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed