{"_id":"6921b7caf6c97080b80001d3","slug":"bears-spotted-at-two-locations-students-abandon-school-bags-and-run-for-their-lives-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-115855-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: दो जगह दिखा भालू, छात्र स्कूल बैग छोड़कर जान बचाकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: दो जगह दिखा भालू, छात्र स्कूल बैग छोड़कर जान बचाकर भागे
Sat, 22 Nov 2025 06:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 22 Nov 2025 06:46 PM IST
विज्ञापन
पोखरी के भालू प्रभावित क्षेत्रों में रात्रि गश्त करते वन कर्मी। स्रोत: वन विभाग
फोटो
चमोली जिले में लगातार बनी हुई है भालू की दहशत
सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीमें कर रहीं गश्त
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर/पोखरी। चमोली जनपद में भालू की दहशत लगातार बनी है। शुक्रवार को दो जगहों पर स्कूल से लौट रहे छात्रों को भालू दिखा। छात्र स्कूल बैग छोड़कर जान बचाकर दौड़े और घर पहुंचे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी तो टीमें गांव पहुंचीं और गश्त की।
बीते 19 नवंबर को पोखरी के पाव गांव में भालू ने रामेश्वरी देवी को हमला कर घायल कर दिया था। उसके बाद से क्षेत्र में लगातार भालू दिख रहा है। पोखरी के तुमड़ी गांव की प्रधान सुनीता देवी ने बताया कि शुक्रवार शाम को नागनाथ इंटर कॉलेज की छुट्टी होने पर बच्चे घर लौट रहे थे। मोल्फाटा के पास जंगल में उन्हें झाड़ी में भालू दिखाई दिया। भालू काफी नजदीक था और उनकी तरफ आने लगा जिसे देखकर बच्चे बैग छोड़कर घर की तरफ भागे। बच्चों ने ग्रामीणों को इसके बारे में बताया। ग्रामीण यह देखने मौके पर गए कि भालू गांव की तरफ तो नहीं आ रहा। मगर तब तक भालू भाग चुका था। वहीं हरिशंकर गांव की ग्राम प्रधान रिंकी देवी ने बताया कि जूनियर हाईस्कूल हरिशंकर के छात्र घर लौट रहे थे तभी उन्हें रास्ते में भालू दिखाई दिया। बच्चे वहां से दौड़कर घर पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल वन प्रभाग को दे दी। वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर और अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग के वन क्षेत्राधिकारी बीएल शाह ने बताया कि संयुक्त टीमें गोगनापानी, ताली कसारी, पाव, गनियाला सहित क्षेत्र में गश्त कर रही हैं। इधर दशोली विकास खंड के कुजौं-मैकोट, कौंज पोथनी और नैणी गांव में वन कर्मियों ने भालू प्रभावित क्षेत्र में रात्रि गश्त की।
पुनाड़ गांव में दिखा गुलदार
रुद्रप्रयाग। जिला मुख्यालय से सटे पुनाड़ गांव में शुक्रवार शाम 6:00 बजे गुलदार की चहलकदमी देखी गई। पुनाड़ गांव निवासी शैलेंद्र गोस्वामी ने कहा कि बीते रोज जब वे बाजार से घर की ओर जा रहे थे तो गांव के रास्ते के पास गुलदार दिखा। उन्होंने शोर मचाया तो गुलदार भाग गया। उन्होंने कहा कि वन विभाग क्षेत्र में बढ़ रही जंगली जानवरों की गतिविधियों पर नजर रखें ताकि लोग सुरक्षित आवागमन कर सकें। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र में गश्त की। वनविभाग ने लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा। संवाद