फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Bear trapped in wires, rescued by forest department after being sedated

Chamoli News: तारों में फंसा भालू, वन विभाग ने बेहोश कर निकाला

Mon, 15 Dec 2025 07:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 15 Dec 2025 07:45 PM IST
विज्ञापन
Bear trapped in wires, rescued by forest department after being sedated
ज्योतिर्मठ में तार पर फंसे भालू को किया गया ट्रेंकुलाइज। स्रोत: वन विभाग
फोटो--
विज्ञापन


ज्योतिर्मठ। परसारी क्षेत्र में सोमवार को एक भालू तारों के जाल में फंस गया। वन विभाग ने देर शाम भालू को बेहोश कर उसे तारों से मुक्त किया। अभी भालू को वन विभाग ने अपने संरक्षण में रखा है।

नगर पालिका क्षेत्र परसारी के पास लोगों के सेब के बगीचे हैं। जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए उन्होंने तार-बाड़ की हुई है। एटी नाले में अपराह्न करीब तीन बजे एक मादा भालू इसी तार-बाड़ में फंस गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तारों में फंसा भालू आक्रामक हो गया था जिससे कोई भी उसके नजदीक जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। वन विभाग सेना के पशुचिकित्सालय से डॉक्टर की मांग की। शाम करीब साढ़े छह बजे वेटनरी डॉक्टर पहुंचे और भालू को ट्रेंकुलाइज किया। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के वन क्षेत्राधिकारी गौरव नेगी ने बताया कि भालू को मुश्किल से बेहोश किया गया और उसके बाद तारों से बाहर निकाला गया। भालू को कहां छोड़ा जाएगा इसको लेकर अभी विचार चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed