फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Bear roaming in broad daylight in Jyotirmath, people are terrified

Chamoli News: ज्योतिर्मठ में दिन दहाड़े घूम रहा भालू, लोगों में दहशत

Sun, 18 May 2025 07:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 18 May 2025 07:07 PM IST
विज्ञापन
Bear roaming in broad daylight in Jyotirmath, people are terrified
फोटो
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ। भालू की दहशत से नगरवासी एक बार फिर सहमे हुए हैं। दिन दहाड़े नगर के आसपास भालू घूमता हुआ नजर आ रहा है। वहीं भालू की गतिविधि पर नजर रखने के लिए वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है।

नगर के विभिन्न वार्डों में भालू दिन दहाड़े घूमता नजर आ रहा है। इससे नगर के लोगों में खौफ बना हुआ है। पिछले कुछ वर्षों से ज्योतिर्मठ क्षेत्र में भालू की दहशत बनी है। पिछले साल भालू के बच्चे का सिर कनस्तर में भी फंस गया था। इस बार फिर भालू नगर के आसपास दिख रहा है। आसपास झाड़ियां होने के कारण उसे छिपने के लिए आसान जगह मिल रही है। शनिवार को लोगों ने सिंहधार वार्ड, मनोहर बाग वार्ड और रविग्राम वार्ड में भालू को घूमते हुए देखा है। वहीं नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के वन क्षेत्राधिकारी गौरव नेगी ने बताया कि भालू पर नजर रखने के लिए टीम गठित की गई है। टीम क्षेत्र में सर्च अभियान भी चला रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed