फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Bear kills elderly man in Nauli village

नौली गांव में भालू ने बुजुर्ग को मार डाला

Fri, 05 Nov 2021 06:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
Bear kills elderly man in Nauli village
तहसील कर्णप्रयाग के नौली गांव में दीपावली की तैयारियों के लिए बगीचे में फूल लेने गई एक बुजुर्ग महिला को भालू ने मार डाला। ग्रामीणों की सूचना पर प्रशासन और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कर्णप्रयाग अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव का पिंडर नदी किनारे अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

राजस्व उपनिरीक्षक देवेंद्र कंडारी और नीरज पुरोहित ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 7.30 बजे नौली गांव की मथनी देवी (70) पत्नी स्व. देवी प्रसाद खंडूड़ी अपने घर के समीप बगीचे में दीपावली पर माला बनाने के लिए फूल बीनने गई थी कि इसी दौरान रास्ते में झाड़ियों में छिपे भालू ने उस पर हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक भालू के हमले से मथनी देवी की मौत हो चुकी थी और भालू भाग गया था। पटवारी ने बताया कि भालू ने महिला के गले और सिर पर गहरे घाव किए हैं। दीपावली के दिन हुई घटना के बाद पूरे गांव में मातम छाया है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में हमेशा जंगली जानवरों का डर बना रहता है। कई बार वन विभाग के अधिकारियों को जंगली जानवरों से निजात दिलाने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन किसी ने नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed