फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Bear attacks two women, one pushed into the field, the other left bleeding

Chamoli News: दो महिलाओं पर भालू का हमला, एक को खेत में धक्का दिया, दूसरी को किया लहूलुहान

Wed, 30 Jul 2025 06:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 30 Jul 2025 06:48 PM IST
विज्ञापन
Bear attacks two women, one pushed into the field, the other left bleeding
फोटो-
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ के सलूड़-डुंगरा गांव की घटना, घास लेने जा रही थीं
रास्ते में घात लगाकर बैठा था भालू, महिलाओं के चिल्लाने पर भागा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। सलूड़-डुंगरा गांव में घास लेने खेतों में जा रही दो महिलाओं पर भालू ने हमला कर दिया। भालू ने एक को 20 मीटर नीचे खेतों में धक्का दे दिया और दूसरी महिला को लहूलुहान कर दिया। महिलाओं के चिल्लाने पर भालू जंगल की ओर भाग गया। महिलाएं जैसे-तैसे एक किलोमीटर पैदल चलकर गांव पहुंचीं। यहां से परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

ज्योतिर्मठ ब्लॉक के सलूड़-डुंगरा गांव की भगवती देवी (57) पत्नी भरत सिंह और बूंदा देवी (40) पत्नी दिगंबर सिंह पंवार बुधवार सुबह करीब 10 बजे गांव से एक किलोमीटर दूर खेतों में घास लेने जा रही थीं। रास्ते में कुराला तोक के पास घात लगाकर बैठे भालू ने भगवती देवी पर पीछे से हमला कर दिया। उसके चिल्लाने पर भालू ने धक्का मारकर उसे करीब 20 मीटर नीचे खेतों में धक्का दे दिया। उसके बाद भालू बूंदा देवी की ओर दौड़ा। बूंदा देवी के जोर-जोर से चिल्लाने पर भालू जंगल की ओर भाग गया। तब लहूलुहान बूंदा देवी खेत में भगवती देवी के पास पहुंचीं और फिर जैसे-तैसे वे गांव पहुंचे। उन्होंने परिजनों को घटना की जानकारी दी। भगवती देवी के पांव और कमर पर भालू के नाखून के गहरे निशान पड़ गए हैं। बूंदा देवी के सिर, हाथ और पांव पर भी निशान पड़े। इसके बाद परिजन उन्हें सीएचसी ज्योतिर्मठ लाए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बूंदा देवी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग धनिक ने बताया कि भगवती देवी को छुट्टी दे दी गई है। ग्रामीण सुभाष सिंह और दिगंबर सिंह ने पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने और क्षेत्र में वन कर्मियों की गश्त बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन


घर जा रहे व्यक्ति पर भालू ने किया हमला

कर्णप्रयाग। थान गांव से अपने गांव भूलियाड़ा जा रहे राजकुमार (40) पुत्र रामू लाल पर भालू ने अचानक हमला कर घायल कर दिया। राजकुमार के शाेर मचाने पर भालू भाग गया। गंभीर रूप से घायल हुए राजकुमार को उनके परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ लाए। पीएचसी के चिकित्साधिकारी डाॅ. नवीन डिमरी ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद बाद घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed