Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Base Hospital Struggle Committee demonstrated and reached the fair stage.

Chamoli News: बेस अस्पताल संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन, मेला मंच तक पहुंचे

Sat, 14 Nov 2026 07:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 14 Nov 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
Base Hospital Struggle Committee demonstrated and reached the fair stage.
सीएम से मिलने जाने पर प्रशासन ने रोका, वार्ता नहीं होने से गुस्साए
विज्ञापन

विधायक के आवास के बाहर दिया धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। सिमली महिला अस्पताल के उच्चीकरण करने और मेडिकल कॉलेज का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर बेस अस्पताल संघर्ष समिति के नेतृत्व में लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान गौचर कूच करते हुए तलधारी के पास प्रदर्शनकारियों को रोका गया। हालांकि कुछ को सीएम से वार्ता के लिए भेजा गया लेकिन वार्ता नहीं होने से नाराज लोगों ने पहले विधायक आवास के बाहर धरना दिया। बाद में मेला मंच तक नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
सिमली में बेस अस्पताल की मांग को लेकर बीते 22 दिनों से धरना चल रहा है। समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि वार्ता के नाम पर पहले ग्रेफ गेस्ट हाउस और बाद में हवाई पट्टी पर बुलाया गया लेकिन वार्ता नहीं हुई। इससे नाराज लोगों ने विधायक आवास के बाहर धरना दिया। बाद में रैली निकालकर मेला मंच तक पहुंच गए। बाद में एसडीएम अलकेश नौडियाल मामला संभाला और पंडाल के बाहर समिति के पदाधिकारियों से वार्ता की।
विज्ञापन



अब समिति के हवाले सिमली अस्पताल का भविष्य
सीएम की घोषणा के बाद उम्मीद जगी मेडिकल कॉलेज की, लेकिन चुनाव आचार संहिता लागू होने पर टूटेगी आशा
लक्ष्मी प्रसाद कुमेड़ी
कर्णप्रयाग। सिमली में तैयार करोड़ का भवन और संचालित महिला बेस अथवा उपजिला चिकित्सालय का भविष्य अब गठित होने वाली समिति के निर्णय पर आकर टिक गया है। ऐसे में यहां अस्पताल चलेगा या मेडिकल कॉलेज बनेगा अथवा कुछ और बनाए जाने के यहां प्रयास होंगे यह समिति बनने से लेकर आगामी विधानसभा चुनावों के लिए जारी होने वाली आचार संहिता पर पूरी तरह निर्भर करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2012 में बेस अस्पताल की घोषणा के बाद वर्ष 2016 में सिमली में महिला बेस अस्पताल का भूमि पूजन और शिलान्यास हुआ। तब यहां 48 बेड का अस्पताल भवन बनना शुरू हुआ। आज यहां करीब 100 बेड का पूरा अस्पताल है लेकिन आईपीएचएस के मानक लागू होने के बाद यहां महिला बेस के साथ ही उप जिला चिकित्सालय के रूप में संचालन किया जा रहा है।
तब से इसे पूर्ण बेस बनाने के लिए समिति आंदोलन कर रही है। इस पर वर्ष 2024 में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्ण बेस का दर्जा दिए जाने की घोषणा की। लेकिन घोषणा अमल में नहीं आने पर फिर आंदोलन शुरू हुआ तो बीते अगस्त माह में यहां बेस अस्पताल का बोर्ड लगा दिया गया लेकिन शासनादेश जारी नहीं हो पाया। ऐसे में आंदोलन जारी रहा। अब सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गौचर मेले के दौरान इस पूरे मामले के लिए एक समिति बनाने की बात कही।

ऐसे में महिला बेस का उच्चीकरण, सात किमी पर दो अस्पतालों के संचालन होगा या नहीं यह भी सवाल बन रहा है। यही नहीं पैरामेडिकल कॉलेज, मेडिकल कॉलेज बनाए जाने सहित तमाम बातें भी हवा में तैर रही हैं। वहीं समिति के निर्णय में देरी और आचार संहिता के लगने पर इसमें आगे क्या होगा इसे लेकर भी बेस अस्पताल संघर्ष समिति में मंथन हो रहा है। समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी और भास्करानंद डिमरी ने बताया कि यह लड़ाई यहां बेस अस्पताल या मेडिकल कॉलेज बनाए जाने तक जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed