फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Bal Kavi Karthik's poems resonated in Australia

Chamoli News: ऑस्ट्रेलिया में गूंजी बालकवि कार्तिक की कविताएं

Mon, 14 Apr 2025 04:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 14 Apr 2025 04:34 PM IST
विज्ञापन
Bal Kavi Karthik's poems resonated in Australia
फोटो
विज्ञापन


वनाग्नि सुरक्षा सहित गढ़वाली बोली के संरक्षण का दे रहे संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। बाल कवि कार्तिक तिवारी की स्वरचित कविताओं की ऑस्ट्रेलिया में भी धूम रही। आकाशवाणी एडिलेड ऑस्ट्रेलिया पर कार्तिक की कविताओं का प्रसारण किया गया। कार्तिक ने वनाग्नि की सुरक्षा और गढ़वाली बोली और संस्कृति के संरक्षण पर कविताओं का व्याख्यान किया। उत्तराखंड के विनोद बिष्ट की ओर से आकाशवाणी एडिलेड पर कार्तिक तिवारी को आमंत्रित किया गया था।


13 वर्षीय कार्तिक की वनाग्नि सुरक्षा पर कविता धूं-धूंकर जंगल जल रहा है, जल रहे हैं डाली पत्ता-पत्ता, जंगल का हर प्राणी रो रहा है, धू-धूकर जंगल जल रहा है... का व्याख्यान किया। कार्तिक ने पहाड़ की संस्कृति पर भी कविता पाठ किया। हाल ही में कार्तिक को गढ़ भूमि लोक संस्कृति संरक्षण समिति की ओर से गढ़ गौरव सम्मान से भी सम्मानित किया गया। मात्र सात साल की उम्र से ही कार्तिक अपनी स्वरचित कविताओं के माध्यम से गढ़वाली बोली के संरक्षण में लगा हुआ है। कार्तिक के पिता सुधीर तिवारी और माता तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित मीना तिवारी ने बताया कि कार्तिक आम जन को भी गढ़वाली बोली के संरक्षण के लिए प्रेरित करता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed