{"_id":"57150bb44f1c1b446e8b464a","slug":"bailable-warrant-against-the-accused-spokesperson","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी प्रवक्ता के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी प्रवक्ता के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
Updated Mon, 18 Apr 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
डा. भीमराव अंबेडकर व अनुसूचित जाति के विरुद्ध सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले प्रवक्ता भगवती प्रसाद पुरोहित के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
अभी तक आरोपी प्रवक्ता फरार चल रहा है। गैर जमानती वारंट प्राप्त होने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। इसके साथ ही प्रवक्ता के घर के कुर्की के आदेश भी पुलिस को मिले हैं।
विज्ञापन
जांच अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक एसपी सिंह ने बताया यदि आरोपी शिक्षक कोर्ट में सरेंडर करता है तो उनके बयान दर्ज कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि वे पुलिस पकड़े नहीं गए तो सीआरपीसी के अंतर्गत कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन