फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath services offerings with silver coins

बदरीनाथ यात्रियों को प्रसाद के साथ चांदी के सिक्के भी

Sat, 26 Nov 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली। Updated Sat, 26 Nov 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन

अगले साल बदरीनाथ धाम की यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को प्रसाद के साथ चांदी के सिक्के भी दिए जाएंगे। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) को चांदी के सिक्के बनाने के लिए राज्य सरकार से भी अनुमति मिल गई है। सिक्के के दोनों ओर बदरीनाथ की प्रतिमा खुदी होगी। दूसरे चरण में केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों को प्रसाद के साथ चांदी के सिक्के उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन


अभी बीकेटीसी के पास अचल संपत्ति के रुप में बदरीनाथ में करीब 30 कुंतल और केदारनाथ में सात कुंतल चांदी जमा है। तीर्थयात्री बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में बड़ी मात्रा में सोना और चांदी को गुप्त दान के रुप में देते हैं। अब बीकेटीसी को इसकी देखरेख करनी भारी पड़ रही है।
विज्ञापन


वर्ष 2014 में समिति ने राज्य सरकार से चांदी को सिक्कों में तब्दील कर तीर्थयात्रियों को प्रसाद के रुप में बांटने की अनुमति मांगी थी। अब दो वर्ष बाद सरकार से भी इसकी अनुमति मिल गई है।  समिति की कोशिश है कि अगले वर्ष 2017 की तीर्थयात्रा शुरू होने पर धाम में काउंटर लगाकर तीर्थयात्रियों को प्रसाद के रुप में चांदी के सिक्के बांटे जाएंगे। इसके एवज में तीर्थयात्रियों से करीब सौ रुपये की रसीद भी काटी जाएगी। सिक्के बनाने का कार्य भारत सरकार की एजेंसी एमएमटीसी (मेटल्स मिनरल ट्रेडिंग कॉरपोरेशन) को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे चरण में मिलेंगे सोने के सिक्के
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में दूसरे चरण में तीर्थयात्रियों को सोने के सिक्के भी उपलब्ध कराएगी। भगवान बदरीनाथ और केदारनाथ की तीर्थयात्रा पर आने वाले तीर्थयात्री चांदी के सिक्कों को प्रसाद के रुप में वर्षों तक अपने पास सहेज कर रख सकते हैं।


साथ ही इन तीर्थ धामों की निशानी के तौर पर सिक्कों को अपने सगे-संबंधियों से लेकर धार्मिक अनुष्ठानों, शादी-ब्याह में दान स्वरूप भी दे सकते हैं।


हमें बदरीनाथ धाम के भंडार में अचल संपत्ति के रुप में मौजूद चांदी से सिक्के बनाने के लिए राज्य सरकार से अनुमति मिल गई है। भारत सरकार की एजेंसी एमएमटीसी को सिक्के बनाने का काम सौंपा गया है। समिति की कोशिश है कि आगामी वर्ष से ही बदरीनाथ धाम में काउंटर लगाकर तीर्थयात्रियों को सिक्के उपलब्ध कराए जाएंगे।
बीडी सिंह, मुख्य कार्याधिकारी, बीकेटीसी, जोशीमठ (चमोली)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed