{"_id":"69e8c72c347b241c1e0b9fef","slug":"badrinath-reached-harikesh-after-doing-dandavat-yatra-from-rajasthan-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-118237-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: राजस्थान से दंडवत यात्रा करते हुए हरिकेश पहुंचे बदरीनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: राजस्थान से दंडवत यात्रा करते हुए हरिकेश पहुंचे बदरीनाथ
Wed, 22 Apr 2026 06:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 22 Apr 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
फोटो
ज्योतिर्मठ। बदरीविशाल के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था ही है कि करीब एक हजार किमी की दंडवत यात्रा कर एक श्रद्धालु बदरीनाथ धाम पहुंचा। राजस्थान के जिला किरोली तहसील हिंडौन निवासी हरिकेश साल (55) वर्ष 2023 में परिवार सहित मनोती लेकर दंडवत यात्रा करते हुए बदरीनाथ आए थे। उनकी मनोकामना पूरी हो गई तो उन्होंने फिर से भगवान बदरीविशाल की शरण में उसी तरह आने का निश्चत किया जैसे पहले आए थे। हरिकेश ने बताया कि उन्होंने 16 जनवरी को अपनी दंडवत यात्रा शुरू की। लगातार चलते हुए वह कपाट खुलने से एक दिन पहले बुधवार को धाम पहुंच गए हैं। करीब एक हजार किमी की यात्रा को उन्होंने 97 दिनों में पूरा किया। इस बार भतीजे के साथ बदरीविशाल के चमत्कार को नमस्कार करने आए हैं। बदरीविशाल से जो मनौती मांगी थी वह पूरी हुई। संवाद