{"_id":"5783cafd4f1c1b177a13d960","slug":"badrinath-highway-was-closed-for-seven-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राला फंसने से सात घंटे बंद रहा बदरीनाथ हाईवे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राला फंसने से सात घंटे बंद रहा बदरीनाथ हाईवे
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
Updated Mon, 11 Jul 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर बाजपुर में फंसा ट्राला और अपने बच्चों को पैदल ही स्कूल तक जाते अभिभावक।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ हाईवे पर बाजपुर में सोमवार को ट्राला फंसने से करीब साढ़े सात घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। स्कूूली बच्चों और कर्मचारियों को भी यहां पर पैदल आवाजाही करनी पड़ी। सोमवार को सुबह पांच बजे पीपलकोटी की ओर जा रहा एक ट्राला बाजपुर भूस्खलन क्षेत्र में फंस गया, जिससे यहां वाहनों की आवाजाही ठप हो गई।
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन की ओर से नंदप्रयाग-कोठियालसैंण मोटर मार्ग से छोटे वाहनों की आवाजाही कराई गई, जबकि बड़े वाहनों की आवाजाही ठप रही। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने जेसीबी की मदद से ट्राले को किनारे कर दोपहर साढ़े बारह बजे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही सुचारु कराई।
विज्ञापन
उधर, लामबगड़ में भी मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे करीब चार घंटे तक अवरुद्ध रहा। सुबह पांच बजे यहां भी सड़क पर जगह-जगह मलबा आ गया था। सुबह नौ बजे तक यह मलबा हटाया जा सका।
विज्ञापन
बीआरओ के कमांडर आर सुब्रमण्यम का कहना है कि बरसात में हाईवे को सुचारु रखना चुनौतीपूर्ण काम है। एक जुलाई को जगह-जगह बादल फटने से हाईवे को भारी नुकसान हुआ है। अब थोड़ी सी बारिश होने पर भी हाईवे अवरुद्ध हो रहा है। ब्यूरो