फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Highway closed, wheels of vehicles stopped for five hours

Chamoli News: बदरीनाथ हाईवे बंद, पांच घंटे थमे रहे वाहनों के पहिये

Wed, 04 Sep 2024 07:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 04 Sep 2024 07:19 PM IST
विज्ञापन
Badrinath Highway closed, wheels of vehicles stopped for five hours
चमोली-खैनुरी सड़क पर पहाड़ी से हुए भूस्खलन से पड़ी बंद। संवाद  
फोटो
विज्ञापन

चार जगहों पर हुआ भूस्खलन, फंसे रहे 300 श्रद्धालु, हाईवे किनारे बैठकर किया खुलने का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ/गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन होने से करीब पांच घंटे तक वाहनों के पहिये थमे रहे। इस दौरान बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब जा रहे लगभग 300 श्रद्धालु फंसे रहे। श्रद्धालुओं ने हाईवे के किनारे और वाहनों में बैठकर ही हाईवे खुलने का इंतजार किया।

मंगलवार रात को हुई मूसलाधार बारिश से बदरीनाथ हाईवे सुबह करीब पांच बजे भूस्खलन क्षेत्र विनायकचट्टी, पागलनाला, छिनका, पर्थाडीप में बंद हो गया। इस दौरान बदरीनाथ और हेमकुंड जाने वाले करीब 300 यात्री जगह-जगह फंस गए। हाईवे खोलने के लिए बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) और एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ढांचागत विकास) की जेसीबी ने काम शुरू किया। पागलनाला, पर्थाडीप और छिनका में सुबह नौ बजे वाहनों की आवाजाही शुरू हुई लेकिन विनायकचट्टी में सुबह दस बजे वाहनों की आवाजाही सुचारु हो पाई। इसके बाद श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य को भेज दिया गया। जबकि ज्योतिर्मठ के चुंगीधार में वाहनों की आवाजाही मुश्किल से हो पा रही है।
विज्ञापन


कमेड़ा में आया मलबा, तीन घंटे बंद रहा राजमार्ग
गौचर। बुधवार सुबह बारिश के कारण कमेड़ा में पहाड़ी से मलबा आने से बदरीनाथ हाइवे करीब तीन घंटे से अधिक समय तक बंद रहा। इस दौरान यहां करीब 150 वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेड़ा स्लाइडिंग जोन में बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे हाईवे पर मलबा और बोल्डर आने से बदरीनाथ हाइवे बंद हो गया। ऐसे में श्रीनगर, देहरादून, हरिद्वार सहित गोपेश्वर व चमोली जिले के अन्य स्थानों को आने-जाने वाले लोग फंसे रहे। सड़क बंद होने से चमोली जिले के इलाकों में दूध, फल, सब्जी, अखबार इत्यादि जरूरी सामान की सप्लाई भी देर से हुई। एनएचआईडीसीएल की ओर से जेसीबी से मलबा हटाने के बाद साढ़े आठ बजे सड़क मार्ग को यातायात के लिए बहाल किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed