फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath highway closed for 10 hours due to Trola getting stuck in Helang

हेलंग में ट्राला फंसने से बदरीनाथ हाईवे रहा 10 घंटे बंद

Sat, 10 Oct 2020 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Badrinath highway closed for 10 hours due to Trola getting stuck in Helang
बदरीनाथ हाईवे हेलंग में ट्राला फसने से दस घंटे रहा बदरीनाथ हाईवे बंद। - फोटो : GOPESHWAR
हेलंग के पास शुक्रवार रात को ट्राला फंसने से बदरीनाथ हाईवे पर करीब 10 घंटे बंद रहा। सुबह होते ही हाईवे पर बदरीनाथ धाम जाने वाले यात्रियों, स्थानीय लोगों और सेना के वाहन फंस गए। काफी मशक्कत के बाद सुबह ट्राला हटाने के बाद ही हाईवे पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई।
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर चौड़ीकरण कार्य चल रहा है, जिससे हाईवे कई जगह संकरा बना हुआ है। इससे भारी वाहनों को आवागमन में भारी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार रात करीब 11 बजे हेलंग के पास एक ट्राला फंस गया, जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। रात होने की वजह से मार्ग खोलने में समय लग गया। जोशीमठ व आसपास रुके बदरीनाथ जाने वाले यात्री सुबह ही धाम के लिए निकल गए, लेकिन हेलंग के पास फंस गए। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई। जोशीमठ थाना प्रभारी हेमचंद्र सेमवाल का कहना है कि शनिवार सुबह नौ बजे ट्राला को हटाने के बाद हाईवे पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed