फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Highway blocked for six hours at Parthadipp; 500 pilgrims stranded.

Chamoli News: पर्थाडीप में छह घंटे बंद रहा बदरीनाथ हाईवे, फंसे रहे 500 तीर्थयात्री

Fri, 04 Sep 2026 07:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 04 Sep 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
Badrinath Highway blocked for six hours at Parthadipp; 500 pilgrims stranded.
फोटो
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन ने नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण सड़क से कराई छोटे वाहनों की आवाजाही
संवाद न्यूज एजेंसी-
गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग के पर्थाडीप में भूस्खलन के कारण करीब छह घंटे तक वाहनों की आवाजाही थमी रही। इस कारण जाम लग गया और करीब 500 तीर्थयात्री फंसे रहे। पुलिस प्रशासन की ओर से छोटे वाहनों की आवाजाही नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण सड़क से करवाई गई। पर्थाडीप में बारिश होने पर फिर से भूस्खलन होने का खतरा बना हुआ है।
पर्थाडीप में फिर से भूस्खलन सक्रिय हो गया है। यहां पहाड़ी से रुक-रुककर मलबा हाईवे पर गिर रहा है जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। बीते दिनों यहां एनएचआईडीसीएल की ओर से हाईवे के करीब 20 मीटर हिस्से को आरसीसी रोड में तब्दील किया गया जबकि लगभग 40 मीटर हिस्से में मलबे का निस्तारण किया गया। मगर भारी बारिश के कारण भूस्खलन फिर से शुरू हो गया है। शुक्रवार को बारिश के बीच सुबह छह बजे हाईवे पर भारी मात्रा में मलबा आ गिरा और हाईवे बंद हो गया। इस कारण हाईवे के दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सुबह आठ बजे वाहनों की अधिक संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से छोटे वाहनों को सैकोट सड़क से भेजा गया। बारिश बंद होने के बाद एनएचआईडीसीएल की ओर से दो जेसीबी से मलबा हटाया गया और दोपहर करीब 12 बजे वाहनों की आवाजाही सुचारु हो पाई। इस दौरान बदरीनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे और यात्रा कर लौट रहे करीब 500 तीर्थयात्री भी घंटों जाम में फंसे रहे। एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों का कहना है कि पर्थाडीप में दो मशीनों को 24 घंटे तैनात किया गया है। मौसम सामान्य होने पर भूस्खलन क्षेत्र का उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन


बैरागना में दिनभर बंद रहा चमोली-कुंड हाईवे
मलबे के ऊपर से ही आवाजाही करते रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी-
गोपेश्वर। मंडल घाटी के साथ ही रुद्रप्रयाग जनपद के ऊखीमठ क्षेत्र को यातायात से जोड़ने वाले चमोली-कुंड हाईवे पर मलबा गिरने से शुक्रवार को दिनभर वाहनों की आवाजाही ठप रही। एनएच की दो जेसीबी बैरागना में हाईवे पर आए टनों मलबे को हटाने में जुटी रही। शाम साढ़े पांच बजे मलबे के बीच से रास्ता खोला गया और वाहनों की आवाजाही सुचारु हुई। तब जाकर सुबह से हाईवे के दोनों ओर रोके गए वाहनों को रवाना किया गया। हालांकि बारिश होने पर फिर हाईवे बंद होने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भदाकोटी गांव के ठीक पीछे पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है जिससे मलबा हाईवे पर आ रहा है। बृहस्पतिवार को भी हाईवे पर मलबा आ गिरा जिससे यातायात प्रभावित रहा। एनएच के अधिशासी अभियंता ओंकार पांडेय ने बताया कि हाईवे से मलबा हटाकर वाहनों की आवाजाही सुचारु कर दी गई है। चट्टान से हो रहे भूस्खलन के कारण भारी मात्रा में मलबा हाईवे पर आ रहा है। मौसम सामान्य होने पर हाईवे से मलबे को पूरी तरह हटाकर यहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed