{"_id":"58a9d05c4f1c1b5833d89d20","slug":"badrinath-dham-left-two-feet-of-snow","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ धाम में बची अभी दो फीट बर्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ धाम में बची अभी दो फीट बर्फ
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
Updated Sun, 19 Feb 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
snow in badrinath
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई दिनों से बारिश और बर्फबारी न होने से तापमान बढ़ने लगा है और ऊंचाई वाले इलाकों में जमी बर्फ पिघलने लगी है। बदरीनाथ धाम में अभी मात्र दो फीट बची है जबकि पिछले साल इस समय तक यहां पांच से छह फीट बर्फ थी।
जनवरी माह में हुई बर्फबारी के बाद जहां बदरीनाथ धाम में बीते दिनों करीब आठ फीट बर्फ जम गई थी, वहीं एक सप्ताह से बढ़ रहे तापमान के चलते अब यहां पहाड़ियाें पर जमी बर्फ पिघलने लगी है। ऐसे में इस वर्ष भी तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ धाम में बर्फ के दर्शन कम ही होंगे जबकि पिछले वर्ष यहां पांच से छह फीट बर्फ जमी हुई थी।
बदरीनाथ धाम के कपाट छह मई को खुलेंगे, तब तक बदरीनाथ और देश के अंतिम गांव माणा में नाममात्र की बर्फ रहेगी। बदरीनाथ हाईवे पर हनुमान चट्टी से देव दर्शनी तक मात्र दो ग्लेशियर जमे हैं। दूध गंगा में करीब दो सौ मीटर की दूरी से ग्लेशियर बदरीनाथ हाईवे तक पसरा हुआ है। बदरीनाथ धाम परिसर में अभी दो फीट बर्फ जमी हुई है।
विज्ञापन
बदरीनाथ के पीछे नर और नारायण पर्वत पर भी बर्फ कम जमीं है। पनार बुग्याल, रुद्रनाथ, औली में बर्फ पिघल चुकी है। बर्फ न होने के कारण औली में प्रस्तावित राष्ट्रीय जूनियर स्कीइंग चैंपियनशिप स्थगित कर दी गई है।