{"_id":"69be9c63674e53bf290bed4f","slug":"badrinath-and-malari-highways-remained-closed-due-to-boulders-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-117712-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बोल्डर आने से बंद रहे बदरीनाथ व मलारी हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बोल्डर आने से बंद रहे बदरीनाथ व मलारी हाईवे
Sat, 21 Mar 2026 06:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 21 Mar 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर पिनोला में पहाड़ी से आए बोल्डर। स्रोत: जागरुक पाठक
फोटो
पांडुकेश्वर और गोविंदघाट के लोग फंसे रहे, बारिश के कारण हाईवे पर गिरे बोल्डर
दोपहर साढ़े 12 बजे तक खोले गए दोनों हाईवे
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। तीन दिन तक हुई भारी बारिश से बदरीनाथ और मलारी हाईवे बोल्डर आने से आधे दिन तक बंद रहे। ऐसे में पांडुकेश्वर और गोविंदघाट के लोग फंस गए। जब हाईवे खुला तो वह गंतव्य को रवाना हुए तो कुछ पैदल ही गए। कार्यदायी संस्थाओं ने बोल्डर हटाकर दोपहर करीब साढ़े 12 बजे तक दोनों हाईवे को सुचारु कर दिया।
बारिश आने से शनिवार देर रात को बदरीनाथ हाईवे पर गोविंदघाट के पास पिनोला में पहाड़ी से बोल्डर आ गए। इससे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। दूसरी तरफ ज्योतिर्मठ-मलारी हाईवे पर सलधार के पास भूस्खलन होने से बड़ी मात्रा में मलबा हाईवे पर आ गया। सुबह बीआरओ की कार्यदायी संस्थाओं ने मार्ग खोलने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद हाईवे से मलबा हटा दिया गया। एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े 12 बजे दोनों हाईवे खोल दिए गए। हाईवे पर वाहनों की आवाजाही सुचारू कर दी गई है। द